PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

स्कूलों के बाद अब अस्पतालों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, एक महीने में चौथी घटना,, पुलिस जाँच में जुटी,

delhi-hospitals-bomb-threat-update-deep-chand-bandhu-gtb-dada-dev-big-news

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली में मंगलवार को 4 अस्पतालों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। इनमें दीपचंद बंधु, दादा देव, हेडगेवार और जीटीबी अस्पताल शामिल हैं। बम डिस्पोजल स्क्वाड, बम डिटेक्शन टीम, फायर डिपार्टमेंट और स्थानीय पुलिस चारों अस्पताल में सर्च ऑपरेशन चला रही है। हालांकि, अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

.

.

दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी ने बताया कि उन्हें सबसे पहले दिल्ली के अशोक विहार स्थित दीप चंद बंधु अस्पताल से सुबह 9.45 बजे कॉल आया। इसके बाद सुबह 10.55 में डाबरी स्थित दादा देव अस्पताल, 11.01 बजे फर्श बाजार स्थित हेडगेवार अस्पताल और 11.12 बजे शाहदरा स्थित जीटीबी अस्पताल से सूचना मिली।

.

.

हेडगेवार अस्पताल के सिक्योरिटी अफसर वी के शर्मा ने बताया कि उनके अस्पताल के एक डॉक्टर को धमकी भरा मेल मिला था। पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वाड की टीम तलाशी ले रही है। हमने भी दो बार जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। दिल्ली में पिछले एक महीने में यह चौथी घटना है, जब अस्पतालों समेत कई जगहों पर इस तरह की धमकियां मिली हैं।

.

.

इससे पहले रविवार (12 मई) को दिल्ली एयरपोर्ट, 20 अस्पताल और उत्तर रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन अफसर के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। 1 मई को दिल्ली-NCR के 100 से ज्यादा स्कूलों में बम रखे होने का ई-मेल भेजा गया था। बाद में पुलिस ने इस सूचना को फर्जी बताया था। 30 अप्रैल को दिल्ली के चाचा नेहरू अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी।

.

.

.