PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर से बड़ी ख़बर, पुलिस पर किया नशा तस्करों ने जानलेवा हमला, ट्रैप लगाकर 3 को दबोचा,

punjab-jalandhar-rural-police-attacked-drug-paddlers-near-patara

.

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर में देहात पुलिस की टीम पर गांव पतारा में नशे में धुत्त युवकों ने जानलेवा हमला कर एक पुलिस कर्मी को घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनसे पुलिस ने दो तेजधार हथियार बरामद किए हैं। थाना पतारा के एसएचओ बलजीत सिंह हुंदल ने बताया कि, मुख्य आरोपी त्रिलोक लाल उर्फ हरमन संधू सोनू पुत्र तरसेम लाल निवासी पतारा की तलाश जारी है।

.

.

आरोपी के तीन साथियों को देर रात ट्रैप लगाकर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों से पुलिस ने दो तेजधार हथियार और अन्य सामान बरामद किया है। थाना पतारा के एसएचओ बलजीत सिंह हुंदल ने बताया कि बीते दिन गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी गांव पतारा के पास नशा कर रहे हैं। सूचना पुख्ता की गई तो पता चला कि सभी आरोपी त्रिलोक लाल उर्फ हरमन संधू उर्फ सोनू के घर पर बैठे थे।

.

.

सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड कर दी, पुलिस ने दरवाजा खटखटाया तो आरोपियों ने वहां से भागने की कोशिश की। इतने में आरोपी सोनू ने तेजधार हथियार से पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। आरोपी द्वारा किए गए हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने ट्रैप लगाकर रात में सभी आरोपियों को पकड़ लिया। घटना में जसबीर सिंह नाम का सिपाही गंभीर रूप से जख्मी हुआ था।

.

.

एसएचओ हुंदल ने कहा कि अब जसबीर की हालत खतरे से बाहर है। मिली जानकारी के अनुसार सोनू पतारा और आसपास के एरिया का काफी मशहूर नशा तस्कर है। जिसके बाद पतारा, आदमपुर और रामामंडी थाने में कई नशा तस्करी के केस दर्ज हैं। एसएचओ हुंदल ने बताया कि सोनू अपने घर में बैठकर कुछ युवक और युवतियों को नशा करवाता था और भोले भाले युवाओं को नशा करने के लिए उकसाता था।

.

.

पुलिस ने फिलहाल मामले में मुख्यारोपी सोनू, गगनदीप सिंह, हरमनजोत सिंह, गुरजीत सिंह जीता, संदीप कुमार शीपा सभी निवासी गांव पतारा और परगट सिंह निवासी न्यू जोगिंदर नगर, रामा मंडी के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 353, 186, 332, 148 और 149 के तहत केस दर्ज किया है। इनमें से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी से सहित बाकियों की तलाश जारी है।

.