PTB News

Latest news
अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ...

जालंधर : पंजाब पुलिस में तैनात DSP के 28 वर्षीय बेटे की रेलवे क्रॉसिंग पर मिली बॉडी, जांच जारी,

punjab-jalandhar-dsp-sukhjit-singh-son-got-hit-train-bashirpura-railway-track

.

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक दुःखद ख़बर सामने आ रही है। जहां के देहात क्षेत्र में तैनात पंजाब पुलिस के डीएसपी सुखजीत सिंह के 28 वर्षीय बेटे की जालंधर के बशीरपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास डेड बॉडी मिली है। बताया जा रहा है की ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अजय पाल सिंह उर्फ ​​लाली के रूप में हुई है। लाली का पोस्टमार्टम आज जालंधर के सिविल अस्पताल में किया जाएगा।

.

.

पुलिस ने सोमवार रात को ही शव को कब्जे में ले लिया था। पुलिस को लाली की जेब से एक पर्ची मिली थी। जिस पर डीएसपी सुखजीत सिंह का फोन नंबर लिखा था। पहले तो पुलिस को लगा कि शव अज्ञात है, लेकिन पुलिस की चिंता इसलिए बढ़ गई क्योंकि उक्त नंबर डीएसपी का था। तुरंत डीएसपी सुखजीत के नंबर पर कॉल करके उन्हें बुलाया गया तो पता चला कि शव डीएसपी के बेटे का था। चूंकि लाली की जेब से पर्ची मिली थी, इसलिए मामले की जांच आत्महत्या के एंगल से की जा रही है।

.

punjab-jalandhar-dsp-sukhjit-singh-son-got-hit-train-bashirpura-railway-track

.

एएसआई हीरा सिंह ने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से कोई संदिग्ध वाहन नहीं मिला है। जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह घटनास्थल पर पैदल ही पहुंचा था। लाली का आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो जाएगा कि मामला वास्तव में क्या है। वहीं, लाली की मौत से डीएसपी सुखजीत सिंह और उनका परिवार सदमे में है। दूसरे बेटे के कनाडा से लौटने के तुरंत बाद लाली का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

.

.

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा सोमवार देर शाम हुआ। मामले के जांच अधिकारी एएसआई हीरा सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद वह जांच के लिए मौके पर पहुंचे थे। दादर एक्सप्रेस की चपेट में आने से लाली की मौत हो गई। जीआरपी थाने की पुलिस ने डीएसपी के पिता का बयान दर्ज कर लिया है। वहीं, ट्रेन के ड्राइवर ने पुलिस को बताया है कि घटना के समय लाली रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। जिसके कारण यह हादसा हुआ। जांच के लिए पहुंची टीम ने जब शव की तलाशी ली तो उस पर एक फोन नंबर और अंकित नाम लिखा था। पुलिस ने बताया कि जब हमने कॉल किया तो पता चला कि यह मोबाइल नंबर डीएसपी सुखजीत सिंह का है।

.

.