PTB News

Latest news
जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय...

के.एम.वी. के बी.बी.ए. एवं बी.सी.ए. कार्यक्रम को ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (ए.आई.सी.टी.ई.) से मिली मान्यता,

kmvs-bba-and-bca-program-gets-approval-from-all-india-council-for-technical-education-aicte

.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्लेसमेंटस के अवसरों के साथ बेहद प्रभावशाली प्रोग्राम,

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर ने नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में सदा ही अग्रणी रहते हुए बेहद महत्वपूर्ण सफलता ही हासिल की हैं. इस ही श्रृंखला में बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बी.बी.ए.), बी.बी.ए. (एयरलाइंस और एयरपोर्ट मैनेजमेंट),

.

बी.बी.ए. (बिजनेस इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप) और बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशंस (बी.सी.ए.) प्रोगामों में ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन (ए.आई. सी.टी.ई.) से मान्यता हासिल कर एक बार फिर मिसाल क़ायम की है. के. एम.वी. ने सत्र 2024-25 से बी.बी.ए. और बी.सी.ए. प्रोग्रामों में छात्राओं को दाखिला देने के लिए ए.आई.सी.टी.ई. से मान्यता प्राप्त कर बड़ी सफलता हासिल की है.

.

इस संबंध में और अधिक जानकारी देते हुए प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कहा कि यह प्रतिष्ठित मान्यता अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करनीं वाली उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करने के लिए के.एम.वी. के समर्पण को रेखांकित करती है. इसके अतिरिक्त, के.एम.वी. द्वारा पेश किए जाने वाले न्यू एज प्रोग्राम्स जॉब मार्केट की वर्तमान मांगों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, जो छात्राओं को ऐसे कौशल प्रदान करते हैं जिनकी एंपलॉयर्स द्वारा अत्यधिक मांग की जाती है.

.

वैश्विक रुझानों और प्रथाओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए संस्था छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय करियर और सहयोग के लिए तैयार भी करती है. इसके अलावा के.एम.वी. का उत्कृष्ट बुनियादी ढांचा, जिसमें अत्याधुनिक सुविधाएं और आधुनिक कक्षाएं शामिल हैं, छात्राओं के लिए सीखने के अनुभव को और बेहतर बनाती हैं. इसके अलावा, इन प्रोग्रामों के लिए पाठ्यक्रम को उद्योग और क्षेत्र के एक्सपट्र्स द्वारा पूर्ण गंभीरता से डिज़ाइन किया गया है.

.

इन प्रोगामों में शामिल होने वाली छात्राओं को उनके संबंधित क्षेत्रों में इंडस्ट्री की जरूरत के अनुसार रोज़गार की भूमिकाओं के आधार पर योग्यता पर प्रशिक्षित किया जाएगा. के.एम.वी. का हॉस्पिटैलिटी एवं टूरिज्म आतिथ्य विभाग उत्कृष्ट अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट रिकॉर्ड के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है, जो ऐसे ग्रैजुएट्स को तैयार करने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिनकी अग्रणी वैश्विक हॉस्पिटैलिटी फर्मों द्वारा अत्यधिक मांग की जाती है.

.

आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि बी.सी.ए. प्रोग्राम को भी इंडिया टुडे के सर्वश्रेष्ठ कॉलेजों के सर्वेक्षण में भारत में टॉप स्थान दिया गया है, जो संस्था की अकादमिक उत्कृष्टता के साथ-साथ और फैकल्टी एवं पाठ्यक्रम की उच्च क्षमता को दर्शाता है. अंत में उन्होंने कहा कि के.एम.वी. छात्राओं में इनोवेशन, क्रिटिकल थिंकिंग तथा प्रोफेशनल ग्रोथ के माहौल को बढ़ावा देने एवं फ्यूचर लीडर्स को तैयार करने के लिए सदा ही प्रतिबंध है एवं ऐसी उपलब्धियां हमें छात्राओं के लिए और गंभीरता के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं.

.

.