PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाबी Actor पर तेजधार हथियारों से किया हमलावरों ने हमला,

attack-on-punjabi-actor-adnan-ali-khan

.

PTB Big न्यूज़ मालेरकोटला : पंजाब से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते मालेरकोटला में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, मॉडल और एक्टर अदनान अली खान पर दो दर्जन से अधिक लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें हमलावरों से बचाया। घायल अवस्था में वह खुद अस्पताल पहुंचे। सोशल मीडिया पर उन्होंने वीडियो जारी कर पंजाब सरकार से कार्रवाई की मांग की है।

.

.

उन्होंने आरोप लगाया है कि पंजाब पुलिस ने केवल नाम के लिए FIR दर्ज की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कुछ आरोपियों पर पकड़ भी लिया, लेकिन कुछ देर बाद ही उन्हें छोड़ भी दिया गया। अदनान अली ने जानकारी दी कि वह मॉडल के साथ-साथ मुस्लिम टाइगर्स फोर्स पंजाब के अध्यक्ष भी हैं। उनका उद्देश्य वक्फ संपत्तियों को भू-माफियाओं से मुक्त कराना है। विशेष रूप से मुस्लिम भू-माफियाओं से, जिन्होंने मस्जिदों/ईदगाहों सहित वक्फ भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है।

.

अदनान का कहना है कि हाल ही में उन्होंने रायकोट शहर में एक मस्जिद को मुक्त कराया और उस पर कब्जा करने वाले व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कराई। इससे भू-माफिया नाराज हो गए और 17 जुलाई को उन्हें मारने के लिए हमला किया। अदनान अली ने बताया कि वह मलेरकोटला मार्केट में शाम को काम से पहुंचे थे। इसी दौरान बाइकों पर करीब 25 लोग आए तेजधार हथियारों से हमला किया। आरोपियों के पास रिवॉल्वर भी थे। वे मारने आए थे।

.

.

अदनान के अनुसार, आरोपियों ने उनका कान काट दिया, जिससे सिर और कान पर 16 टांके आए। पसलियों में गंभीर चोटें आईं। अब उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। अदनान अली ने बताया कि आरोपी अपने साथ ट्रिमर लेकर आए थे। हमले के समय आरोपियों ने ट्रिमर से उनकी दाड़ी ट्रिम कर दी और आधी मूंछें भी काट दीं। आरोपियों का मकसद उनके मॉडलिंग करियर को नुकसान पहुंचाना था।

.

अदनान ने पुलिस पर भी आरोप लगाया है कि उन्हें मारने वालों पर पुलिस ने BNS की धारा 115 (2), 126 (2), 351 (1) (3), 191 (3) और 190 के तहत कार्रवाई की। इसके बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को पकड़ा भी, लेकिन 2 घंटे के भीतर ही उन्हें बेल पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने जानबूझकर कमजोर FIR दर्ज की, ताकि उन्हें आसानी से बेल मिल सके। DSP मलेरकोटला गुरदेव सिंह ने बताया कि अदनान अली पर हमले की सूचना हमें मिली थी। पुलिस ने जांच की है। कुछ ही देर में आरोपियों को भी पकड़ लिया। उन पर अस्पताल से मिली MLR के आधार पर FIR दर्ज की गई है।

.