PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर पुलिस ने 2 करोड़ की विदेशी मुद्रा के साथ किया 1 व्यक्ति को गिरफ्तार,

punjab-jalandhar-police-arrested-one-person-with-2-crore-hawala-foreign-currency

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में सिटी पुलिस ने रविवार देर रात रूटीन नाकाबंदी के दौरान करीब 2 करोड़ रुपये की विदेशी करेंसी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास उक्त पैसे का कोई सबूत नहीं था, जिसके चलते पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बरामद की गई सारी नकदी विदेशी करेंसी में थी। कमिश्नरेट पुलिस देर रात तक जांच और पूछताछ में जुटी रही।

.

.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान होशियारपुर निवासी पुनीत सूद उर्फ ​​गांधी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक क्रेटा कार भी बरामद की है। संत नगर के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक काले रंग की क्रेटा कार को रोका और उसकी तलाशी ली तो उसमें से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई। देर रात तक आरोपी पुलिस को कोई ठोस दस्तावेज नहीं दिखा पाया, अब पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

.

.

.

प्राप्त जानकारी के अनुसार जालंधर सिटी पुलिस द्वारा न्यू बारादरी थाने में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। देर रात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त आरोपी से बरामद विदेशी मुद्रा की बाजार कीमत करीब दो करोड़ रुपए है। हालांकि सीपी स्वप्न शर्मा ने ऐसे किसी मामले से इनकार किया है। आपको बता दें कि पुलिस मामले में हवाला एंगल की भी जांच कर रही है।

.

.