PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

मुख्यमंत्री का फर्जी PSO बन जमाई धौंस, आरोपी पर दर्ज हुई FIR, जाने पूरा मामला,

accused-harassing-congress-workers-by-posing-as-fake-pso-of-cm-sukhwinder-singh-sukhu

.

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का फर्जी निजी सुरक्षा अधिकारी बन एक व्यक्ति ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फोन करके धौंस जमाई। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया है। हिमाचल के मुख्यमंत्री के पीएसओ अभिषेक को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस बारे में जानकारी दी।

.

.

इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत छोटा शिमला थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद इस संबंध में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर ली है। जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सीएम के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) के नाम से एक शख्स कॉल कर रहा था। इस दौरान आरोपी अपने पद की धौंस जमाकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा था।

.

accused-harassing-congress-workers-by-posing-as-fake-pso-of-cm-sukhwinder-singh-sukhu

.

जब कई कार्यकर्ताओं को इस तरह की कॉल आई तो किसी ने इस बारे में मुख्यमंत्री के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) अभिषेक निवासी मंडलीन पीओ निहरी, तहसील रक्कड़ जिला कांगड़ा को इस बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने खुद भी इस बताए गए नंबर पर कॉल किया तो आरोपी ने उन्हें भी अपना नाम अभिषेक और खुद को सीएम का पीएसओ बताया।

.

.

उसने बताया कि वह बेला, नादौन का रहने वाला है। इससे वह भी दंग रह गए और मामले की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने मामले की शिकायत छोटा शिमला थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जांच के बाद तथ्यों को खंगालने के बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 204, 351(2) के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि मोबाइल नंबर और कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी जल्द गिरफ्त में होगा।

.