PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

कांग्रेसी MLA की पत्नी के टिप्पर अवैध खनन करते पकड़े, 75 हजार का लगा जुर्माना,

himachal-pardesh-cps-ram-kumar-wife-challaned-illigle-mining-baddi-dun

.

PTB Big Political न्यूज़ बद्दी/शिमला : हिमाचल प्रदेश से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां सरकार में मुख्य संसदीय सचिव (CPS) एवं सोलन जिले की दून विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक रामकुमार चौधरी की पत्नी कुलदीप कौर उर्फ निधि की पोकलेन मशीन और टिप्पर का पुलिस ने 75 हजार रुपए का चालान किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई बद्दी के मलपुर क्षेत्र में स्थानीय लोगों के प्रदर्शन के बाद की।

.

.

अवैध खनन की सूचना पर पुलिस पहुंची तो मौके पर टिप्पर और पोकलेन मशीन मिली। पुलिस को देखकर ड्राइवर और खनन कर रहे मजदूर भाग गए। इससे पहले भाजपा भी CPS पर अवैध खनन करने के आरोप लगा चुकी है। पोकलेन और टिप्पर के चालान के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई है कि अवैध खनन सरकारी जमीन पर किया गया या फिर निजी जमीन पर हुआ।

.

himachal-pardesh-cps-ram-kumar-wife-challaned-illigle-mining-baddi-dun

जिस जगह पर खनन चल रहा था, वह जगह सरकारी निकली तो CPS की पत्नी के खिलाफ नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के आदेशानुसार मामला दर्ज होगा। इसके बाद पुलिस ने टिप्पर और पोकलेन को जब्त किया। पुलिस ने अभी चालान कर टिप्पर और पोकलेन रिलीज कर दिए है। इस केस में मलपुर निवासी कृष्ण कुमार ने खनन को लेकर SP को लिखित शिकायत दी हुई है। अवैध खनन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने CPS राम कुमार के क्रशर पर पड़ी सामग्री की जांच की मांग की है।

.

.

दून के पूर्व विधायक परमजीत पम्मी ने कहा कि सरकार राम कुमार के परिवार पर मेहरबान है। राम कुमार का परिवार लंबे समय से अवैध खनन कर रहा है। सोलन भाजपा के जिला सचिव गुरमेल चौधरी ने कहा कि राम कुमार के क्रशर बिना NOC के चल रहे हैं। अवैध खनन के आरोप पर रामकुमार चौधरी ने कहा कि अवैध खनन के आरोप लगाकर भाजपा उन्हें बदनाम कर रही है। वह लीज की जमीन पर खनन कर रहे हैं। बाकायदा वह सरकार को इसकी रॉयल्टी दे रहे हैं।

.

.