PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब : NRI के घर बच्चों के सामने आरोपियों ने चलाई गोली, जाने पूरा मामला,

punjab-crime-news-deadly-attack-on-nri-at-home-in-amritsar-news-in-hindi-big-news

.

.

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : अमृतसर के गांव दबुर्जी में एनआरआई पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह सात बजे दो आरोपी घर में घुसे और एनआरआई सुखचैन सिंह की बुजुर्ग मां और बच्चों के सामने उस पर फायरिंग कर दी। सुखचैन को दो गोलियां लगी हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस दौरान मासूम बच्चे हमलावरों के सामने हाथ जोड़ते रहे। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

.

.

घायल एनआरआई एक माह पहले ही अमेरिका से लौटा था। जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह एनआरआई सुखचैन सिंह अपने घर पर थे। आरोपी बाइक पर आए थे। उन्होंने सुखचैन सिंह से कार के दस्तावेज दिखाने को कहा जिसका उसने विरोध किया। इसके बाद आरोपियों ने पिस्तौल निकाल कर उस पर गोली चला दी। परिवार वालों ने घायल सुखचैन सिंह को अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

.

.

वारदात की सूचना मिलने पर एडीसीपी हरपाल सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घर के बाहर लगे सीसीटीवी में आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। एडीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि सुखचैन सिंह की पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। इसी बात को लेकर उनका अपने ससुराल पक्ष के साथ विवाद चल रहा है। करीब पांच महीने पहले सुखचैन सिंह को जान से मारने की धमकी भी मिली थी।

.

.