PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

पंजाब : श्रद्धालुओं से भरी बस हुई भयानक हादसे का शिकार,

big-bus-accident-ludhiana-national-highway-punjab

PTB Big Accident न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते नेशनल हाईवे पर स्थित थाना सलेम टाबरी के अधीन आते एल्डेको एस्टेट के पास आज सुबह करीब 3 बजे सड़क किनारे टायर पंचर होने के कारण खड़ी बस के पीछे से तेज रफ्तार ट्राले ने जोरदार टक्कर दे मारी। उक्त हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई

.

.

और 12 श्रद्धालु गंभीर रूप में घायल हो गए। जानकारी देते हुए लोगों ने बताया कि वह हरिद्वार से माथा टेक कर जम्मू की तरफ कठुआ जा रहे थे। रात करीब 3 बजे उनकी बस का टायर पंचर हो गया जिसके चलते बस ड्राइवर ने टायर बदलने के लिए बस को सड़क के किनारे खड़ी कर दिया और इस दौरान लुधियाना की तरफ से तेज रफ्तार आ रहे ट्राला चालक ने खड़ी बस को पीछे से टक्कर मार दी,

.

big-bus-accident-ludhiana-national-highway-punjab

.

जिस कारण बस में श्रद्धालुओं के लिए लंगर बनाने का काम करने वाले व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई अन्य तीन सदस्य भी गंभीर रूप में घायल है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ट्राला चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। फ़िलहाल घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व आगे की जाँच में जुट गई है।

.

.

वहीं आपको यह भी बता दें की इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय एम्बुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंची, और घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया। हादसे में तीन बच्चों समेत 35 लोग घायल हो गए हैं। जो सिविल अस्पताल में ही उपचाराधीन हैं। जिनमें 12 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

.

.