PTB News

Latest news
एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए,

करवाचौथ 2024, पत्नी को दें कुछ ऐसे गिफ्ट कि देखते ही आ जाए होंठों पर मुस्कान,

give-the-best-gift-to-your-wife-on-the-day-of-karva-chauth-2024

PTB Event Special न्यूज़ जालंधर : करवा चौथ, पति और पत्नी दोनों के लिए ही बेहद खास होता है। यह दिन प्यार, समर्पण और शादी के अटूट बंधन का रिश्ता होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, पति तोहफा देकर अपना प्यार दिखाते हैं। हालांकि हसबैंड एक लिए अपनी वाइफ को परफेक्ट गिफ्ट देना, सबसे मुश्किल लगता है। दरअसल उन्हें समझ ही नहीं आता कि क्या गिफ्ट देना चाहिए।

.

.

इसलिए हम आपको कुछ सस्ते और यूनिक गिफ्ट के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी पत्नी को जरूर पसंद आएंगे। इतना ही नहीं इसमें आपका प्यार और गिफ्ट के सिलेक्शन को लेकर फीलिंग भी दिख जाएगी। जिससे कीमत कम होने पर भी आपका गिफ्त कीमती लगेगा। करवाचौथ जोकि शादीशुदा महिलाओं के लिए बेहद खास दिन होता है, और हर महिला की आशा होती है कि उसका पति उसके लिए कोई स्पैशल गिफ्ट लेकर आए।

.

give-the-best-gift-to-your-wife-on-the-day-of-karva-chauth-2024

.

तो जान लीजिए, अगर इस दिन आप पत्नी को स्पेशल फील कराना चाहते हैं, तो उपहार से बेहतर क्या हो सकता है। इसके लिए हम यहां पर कुछ ऐसे आइडियाज देने वाले हैं जिससे आपकी संगिनी के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल ला देगी। सबसे पहले आप अपनी पत्नी को एक अच्छी सी वॉच गिफ्ट दे सकते हैं, आप ऑनलाइन ट्रेंडी घड़ियां सर्च कर सकते हैं, आप चाहें तो स्मार्ट वॉच भी दे सकते हैं, जो उनकी बहुत मदद करेगा। स्मार्ट वॉच में कई ऐसे ऑप्शन होते हैं, जो उनकी हेल्थ को भी ट्रैक कर सकते हैं।

.

.

इसी तरह महिलाओं को सजना संवरना बहुत पसंद होता है, ऐसे में आप उन्हें मेकअप किट गिफ्ट कर सकते हैं तो ये उनको बहुत खुश कर देगा और ये आपके बजट में भी आएगा। इसके अलावा आप अपनी होने वाली धर्मपत्नी के लिए हैंडबैग भी दे सकते हैं, ये उनकी जरूरत की चीज है, जो उसे रोज यूज कर सकती हैं। आप उनको एक अच्छा ब्रांडेड बैग गिफ्ट कर सकते हैं। आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीके से खरीद सकते हैं।

.

.

लेकिन इससे पहले ट्रेंड को जरूर जान लीजिए। इसके अलावा आप अपनी पत्नी को ट्रेंडी फुटवियर भी गिफ्ट कर सकते हैं जिन्हें पहनकर उन्हें बहुत अच्छा फील होगा। इसके साथ ही आप उन्हें कोई अच्छा सा लेटेस्ट मोबाइल भी गिफ्ट कर सकते हैं, जिससे कि उसके चेहरे पर मुस्कान और तेज हो जाएगी। नहीं तो कोई सुन्दर सी ड्रैस या साड़ी भी उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं, जिस कि वे आपकी दीवानी हो जाएंगी।