PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर-कपूरथला के दो युवकों ने दिया लड़का-लड़की को विदेश भेजने का झांसा, फिर कर लिया अपहरण, गिरफ्तार,

punjab-police-amritsar-sri-lankan-boy-and-girl-kidnapped-two-arrested

.

PTB Crime न्यूज़ जालंधर / अमृतसर : जालंधर और कपूरथला के दो युवकों को अमृतसर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिन्होंने विदेश भेजने के नाम पर एक श्रीलंका के लड़के और लड़की का अपहरण किया था और फिरौती की मांग की थी। पुलिस ने दोनों को वारदात के 24 घंटे के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि नीलूजीतन निवासी श्रीलंका ने बताया कि वो अपने दोस्त जहान, करबिका, ललित पियांथा,

.

.

कनिष्क और सुमर्धन के साथ 2 दिसंबर को भारत घूमने आया था। उसे दिल्ली में श्रीलंका का युवक असिथा मिला जिसे वो पहले से जानते नहीं थे। असिथा ने नीलूजीतन से कहा कि वो उनका अल्बानिया का वर्क वीजा लगवा देगा। जिसके बाद उसके सारे दोस्त वर्क वीजा के लिए सहमत हो गए। इसके बाद असिथा उन्हें दो अन्य लोगों से मिलवाने ले गए। जिन्होंने उनके सभी पांचों के वीजा लगवाने के लिए 3000 डॉलर लिए।

.

उसके बाद उन दोनों का फोन आया कि 27 दिसंबर को बताया कि दो आदमी कनिष्क (लड़की) और सुमर्धन का वीजा लग गया है और उन्हें लेकर अमृतसर आ जाएं। जिसके बाद 29 दिसंबर को वो अमृतसर पहुंचे, जहां से वह दोनों उनके साथी कनिष्क (लड़की) और सुमर्धन को लेकर रात को ही गाड़ी से चले गए। अगले दिन उन्होंने वीडियो कॉल की कि वो दोनों को मार देंगे, अन्यथा उन्हें 8000 यूरो दिए जाएं।

.

.

जिसके बाद नीलूजीतन अमृतसर के रामबाग पुलिस स्टेशन पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत एक्शन में आकर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों के मोबाइल फोन ट्रेस करते हुए होशियारपुर इलाके में पहुंची और होशियारपुर पुलिस की मदद से जालंधर ग्रामीण इलाके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान अंकित निवासी कपूरथला और इंद्रजीत सिंह निवासी जालंधर के रूप में हुई है।

.

पुलिस ने बताया कि अंकित विदेश से डिपोर्ट होकर भारत आया है, वहीं पुलिस ने कहा कि उन्हें अभी एक और साथी को गिरफ्तार करना है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि श्रीलंका से आए नागरिक सुरक्षित हैं और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने अपहरण के समय प्रयोग की गई कार भी बरामद कर ली है। आरोपियों के खिलाफ पहले से भी मामले दर्ज हैं।