PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

एच.एम.वी में सर्वाइकल कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन,

cervical-cancer-awareness-programme-organized-in-hmv-hostel

.

PTB News “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय के छात्रावास में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के सहयोग से रेजिडेंट स्कॉलरका के लिए सर्वाइकल कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने आईएमए अध्यक्ष डॉ. एमएस भूटानी और सेक्रेटरी डॉ. पूजा कपूर का स्वागत किया।

.

.

प्राचार्या डॉ. सरीन ने कहा कि युवा लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर के बारे में जागरूक करना जरूरी है, क्योंकि वे हमारे देश का भविष्य हैं। वे दूसरों को जागरूक कर सकती हैं और समय रहते कैंसर से बचाव किया जा सकता है। उन्होंने कामना की कि आईएमए की टीम भविष्य में भी एच.एम.वी. परिवार के साथ जुड़ी रहेगी और छात्राओं को जागरूक करेगी।

.

.

डॉ. भूटानी ने कहा कि हर किसी के जीवन में दो चीजें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती हैं, शिक्षा और स्वास्थ्य। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। छात्राओं को अपने मन में आने वाली सभी शंकाओं को दूर कर लेना चाहिए। डॉ. पूजा कपूर ने रेजिडेंट स्कॉलरका को स्वास्थ्य संबंधी सभी समस्याओं को दूर करने के लिए प्रोत्साहित किया। सीनियर महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सतपाल कौर ने कैंसर के बारे में जानकारी दी और बताया कि इससे बचाव के लिए समय रहते टीकाकरण करवाना चाहिए।

.

.

श्रीमन अस्पताल की डॉ. शोभा शर्मा और सीनियर डाक्टरों ने आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी दी। छाती रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ने फेफड़ों से संबंधित बीमारियों के बारे में जानकारी दी। कोआर्डिनेटर रेजिडेंट स्कॉलरका डॉ. मीनू तलवाड़ ने सभी का धन्यवाद किया। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए पोस्टरों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसाइटी की एडवाइजर श्रीमती दीपशिखा और हॉस्टल स्टाफ के सदस्य भी मौजूद थे।

.

.