PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

पुलिस चौकी पर हुआ ग्रेनेड अटैक, चलाया गया सर्च अभियान,

grenade-attack-police-post-baramulla-district-jammu-and-kashmir-security-forces-launched-search-operation

.

.

PTB Big Breaking न्यूज़ बारामूला : जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकियों ने पुलिस चौकी पर ग्रेनेड हमला किया। यह घटना मंगलवार-बुधवार की रात ओल्ड टाउन पुलिस चौकी पर हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि, इस धमाके में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। जैसे ही पुलिसकर्मियों ने विस्फोट की आवाज सुनी, उन्होंने पूरे इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। रात करीब 10:40 बजे पुलिस चौकी की दीवार के बाहर एक ग्रेनेड पिन

.

.

बरामद किया गया, जिससे पुष्टि हुई कि यह एक सुनियोजित हमला था। ग्रेनेड पुलिस चौकी के अंदर ऐसी जगह गिरा, जहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल, पुलिस किसी संदिग्ध को हिरासत में नहीं ले पाई है, लेकिन स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी है। बारामूला पुलिस ने घटना के बाद कहा कि वह नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें,

.

.

ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इससे पहले, 26 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के सुंदरबनी इलाके में सेना के एक वाहन पर आतंकियों ने हमला किया था। यह हमला दोपहर करीब 1 बजे हुआ, जब आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर 4-5 राउंड फायरिंग की और फरार हो गए। घटना के दौरान सेना का वाहन गश्ती पर था। सौभाग्य से, इस हमले में कोई जवान घायल नहीं हुआ। सेना के अनुसार, आतंकियों की गोलीबारी से कोई नुकसान नहीं हुआ और जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

.