PTB News

Latest news
दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन,

पंजाब, नशा तस्करों के घरों पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ हाईकोर्ट हुई सख्त,

punjab-and-haryana-high-court-summoned-the-reply-of-punjab-government-in-the-matter-of-bulldozing-the-properties-of-drug-smugglers

.

PTB Big Breaking न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में सरकार द्वारा ड्रग तस्करों की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। इस मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से जवाब तलब किया है। इस संबंध एक जनहित याचिका दायर की गई है। इसमें याचिकाकर्ता ने कहा है कि पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत ड्रग तस्करों की संपत्तियों को ध्वस्त करना शुरू किया है।

.

.

वहीं 78 और कथित ड्रग तस्करों की संपत्तियों को गिराने की योजना बनाई गई है। याचिकाकर्ता ने एनडीपीएस एक्ट के तहत संपत्ति की जब्त करने और फोरफिट की उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन करने की मांग की है। इसके अलावा, BNSS 2023 की धारा 107 और मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 19 (a) से (c) को लागू करने की भी अपील की गई है, जिससे पंजाब में बढ़ रही नशाखोरी की समस्या को प्रभावी रूप से रोका जा सके।

.

इस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पंजाब सरकार, पंजाब परिवहन विभाग के सचिव, लुधियाना पुलिस कमिश्नर और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, चंडीगढ़ के जोनल डायरेक्टर को नोटिस जारी कर 25 मार्च तक जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। बता दें कि पिछले साल नवंबर में सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन पर सख्त टिप्पणी की थी। इसमें कहा गया था कि कार्यपालिका सिर्फ इस आधार पर किसी की संपत्ति को ध्वस्त नहीं कर सकती

.

.

कि वह किसी अपराध का आरोपी या दोषी है। कोर्ट ने कहा था कि यह न्यायिक समीक्षा के बुनियादी सिद्धांतों के खिलाफ है और कानून के शासन के विपरीत है। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा है कि कि यह निर्णय किसी भी आरोपी के खिलाफ बिना उचित कानूनी प्रक्रिया अपनाए संपत्ति को ध्वस्त करने पर रोक लगाता है, जिसे पंजाब पुलिस को भी मानना चाहिए।

.

Latest News