PTB News

Latest news
भारत और दुनिया भर के हज़ारों छात्रों ने 'फ्रेशमैन इंडक्शन 2026' के साथ एलपीयू में अपने सफ़र की शुरुआ... जीएनडीयू परीक्षा में एम.एससी. फिजिक्स की छात्रा राजदीप कौर ने हासिल किया दूसरा स्थान, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में उत्साह से मनाया गया रक्षाबंधन, अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, कैबिनेट मंत्री के ड्राइवर ने बेटे को Donkey Route से भेजा अमेरिका, Travel Agent ने किया लाखों का फ्र... Jalandhar : लेक्चरर की हत्या मामले में फरार पति व सास को किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के पति ने किया बड़... दिल दहला देने वाली वारदात, रिश्तेदारों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को मारी गो*ली बड़ी ख़बर : Trump सरकार ने दुनियाभर में अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट पर लगाई रोक ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने फिर रचा इतिहास, जिला स्तरीय बास्केटबॉल मुकाबले में दूसरी बार स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्र वॉलीबॉल मुकाबलों में बने डिस्ट्रिक्ट चैंपियन,

जालंधर, BJP नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी निकला 19 साल का बेल्डिंग वाला,

granade-blast-case-jalandhar-bjp-leader-manoranjan-kalia-house-key-accused-saidul-ameen-arrest-in-delhi

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर/दिल्ली : पंजाब के जालंधर में बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड से हमले के मामले पंजाब पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के सहयोग से दिल्ली से सईदुल अमीन को गिरफ़्तार किया, जो उत्तर प्रदेश के अमरोहा का रहने वाला है। सईदुल अमीन बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर पर 7-8 अप्रैल 2025 की दरमियानी रात को हुए ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी है। दिल्ली के जसोला इलाके से अमीन को गिरफ्तार किया गया।

.

.

इस हमले में पंजाब पुलिस ने पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने मुख्य आरोपी को लॉजिस्टिक मदद दी थी। हमले से जुड़े हैंडलर्स, फाइनेंसरों और संभावित विदेशी कनेक्शनों का पता लगाने के लिए जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस ऑपरेशन में पंजाब पुलिस की मदद की थी। अमीन 19 साल का है अमरोहा का रहने वाला है, जहां वह बेल्डिंग का काम करता है। अधिकारियों ने बताया कि अमीन रेडिक्लाइज है और आतंकवाद से उसके कनेक्शन को लेकर जांच जारी है।

.

.

पाकिस्तान और दूसरे देशों में मौजूद इस घटना के मास्टरमाइंड और पकड़े गए आरोपियों से सोशल मीडिया के जरिये अमीन जुड़ा था। पहले आमीन को पैसे का लालच दिया गया, फिर उसे ग्रेनेड फेकने का टास्क मिला। अमीन को ग्रेनेड पंजाब में मिला था। इस घटना के हैंडलर्स के जरिये 2 से तीन दिन रुका और ग्रेनेड फेंकने के बाद अमरोहा वापस आ गया। अमीन ने खुद हैंड ग्रेनेड बीजेपी नेता के घर फेंका था। करीब 4 महीने पहले सोशल मीडिया के जरिये ये घटना के मास्टरमाइंडों से जुड़ा हुआ था। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का एक आरोपी जीशान अख्तर यूरोप में छुपा हुआ है।

.

.

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में हथियार मुहैया करने वाला जीशान अख्तर यूरोप पहुंच गया है, जो बीजेपी नेता के घर हुए हमले का एक मास्टरमाइंड भी है। यूरोप में मौजूद घटना का एक मास्टरमाइंड जीशान अख्तर से अमीन इंस्ट्राग्राम के जरिये जुड़ा था। जीशान अख्तर बाबा सिद्दिकी हत्याकांड में भी वांटेड एक आरोपी है। जीशान अख़्तर इंस्ट्राग्राम के जरिये अमीन को हैंड ग्रेनेड फेंकने के वीडियो भेजता था जिससे उसे ट्रेनिंग मिली। फिर 50 हजार रुपए भी जीशान ने पंजाब में अमीन को दिलवाए और फिर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। जीशान अख्तर इसके पहले अज़रबैजान में भी छुपा हुआ था।