PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

Pahalgam Terror Attack के बाद PM मोदी ने पाकिस्तान की तरफ बिना हथियार चलाये कर दिया बड़ा हमला, अब टूटेगी कमर,

after-pahalgam-terror-attack-pm-narendra-modi-team-in-action-broke-back-of-master-of-terror-attacked-pakistan-5-times-without-using-weapons

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : पहलगाम में बीते दिन शाम यानि मंगलवार को हुए आंतकी हमले के बाद केन्द्र की मोदी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। PM मोदी के आवास पर हुई ढाई घंटे की CCS बैठक में भारत ने पांच ऐसे निर्णय लिए हैं, जिसके बाद ‘आतंक के आका’ की कमर पूरी तरह से टूट जाएगी। बैठक के बाद विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने इन फैसलों की जानकारी मीडिया के साथ साझा की है।

.

धरती का स्वर्ग और केस की क्यारी कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर घाटी एक बार फिर बेगुनाहों के लहू से लाल हो गई। ना’पाक आतंकियों ने निहत्थे पर्यटकों को निशाना बनाया। इस बर्बर हमले में 28 सैलानियों की मौत हो गई, जिसके बाद देश के प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार सुबह सउदी अरब का दौरा रद्द कर वापस लौटे और शाम को CCS की बैठक कर पाकिस्तान पर पांच बड़े प्रहार कर दिए।

.

1} CCS की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि 1960 की सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद के लिए अपने समर्थन को त्याग नहीं देता तब तक सिंधु जल संधि को रोका जाएगा।

.

2} वहीं सार्क वीज़ा छूट योजना के तहत पाकिस्तानी नागरिकों को भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अतीत में पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए किसी भी SPES वीज़ा को रद्द माना जाएगा। यानी पाकिस्तान के किसी भी नागरिक को अब भारत आने की अनुमति नहीं मिलेगी।

.

3} इसके साथ ही SPES वीज़ा के तहत भारत में मौजूद किसी भी पाकिस्तानी नागरिक के पास भारत छोड़ने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है। भारत में मौजूद हर एक पाकिस्तानी नागरिक को 48 घंटों के अंदर देश की सीमा से बाहर जाना पड़ेगा।

.

4} इसके अलावा भारत ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद में मौजूद भारतीय उच्चायोगी के से अपने रक्षा, नौसेना और वायु सेना के अफसरों को वापस बुलाएगा। संबंधित उच्चायोगों में ये पद निरस्त माने जाएंगे। वहीं, पाकिस्तान को भी भारत में पाकिस्तान उच्चायोग के कर्मचारी घटाए जाएंगे।

.

5} इन बड़े फैसलों की कड़ी में भारत-अमृतसर के अटारी-वाघा बॉर्डर पर चेक पोस्ट फ़िलहाल बंद करने का भी फैसला किया है। यानी कि अब अटारी-वाघा बॉर्डर पर अब किसी तरह का आवागमन नहीं होगा। भारत द्वारा लिया गया यह फैसला भी पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

.