PTB News

Latest news
20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान NEET-UG 2026 का आया रिजल्ट, 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए पास, पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जालंधर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले लगा भारी ट्रैफिक जाम जालंधर से PM मोदी करेंगे ‘मिशन पंजाब 2027" की शुरुआत, सड़क के रास्ते पहुंचेंगे PM केंट स्टेशन, कुल 4 ...

हरियाणा में सचिवालय को RDX से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप,

haryana-faridabad-mini-secretariat-bomb-blast-threat

PTB Big न्यूज़ हरियाणा : हरियाणा के फरीदाबाद में लघु सचिवालय को RDX से उड़ाने की धमकी मिली है। DC की मेल आईडी पर मंगलवार सुबह मैसेज आया था। सूचना मिलते ही पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। डॉग और बम स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया। सुबह का समय होने के कारण ऑफिस में कर्मचारी नहीं थे। टीमों ने सचिवालय के चप्पे-चप्पे की जांच की। हालांकि यहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

.

.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक धमकी भरा मैसेज मद्रास टाइगर के नाम से आया था। मैसेज में लिखा था कि शाम 4 बजे धमाका किया जाएगा। हालांकि, अधिकारियों की तरफ से यह नहीं बताया गया कि मेल किसने भेजी। ऑफिस खुलने से पहले जांच की: DC विक्रम सिंह ने बताया कि सुबह लगभग 6.30 बजे एक ईमेल मिली, जिसमें लघु सचिवालय में बम होने की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही स्थिति की गंभीरता को देखते हुए

.

पुलिस बल और डॉग स्क्वायड टीम को तुरंत अलर्ट किया गया और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा ऑफिस खुलने से पहले ही सचिवालय में हर जगह जांच की गई। अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी: DC ने आगे बताया कि ऑफिस खुला न होने की वजह से यहां कोई अव्यवस्था नहीं हुई। जांच के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं पाई मिली। जो इमेल से धमकी आई थी,

haryana-faridabad-mini-secretariat-bomb-blast-threat

वह अफवाह साबित हुई। लघु सचिवालय में सभी काम सामान्य रूप से चल रहे हैं। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले, 3 अप्रैल को भी लघु सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। तब भी फरीदाबाद के DC की आधिकारिक मेल पर धमकी भेजी गई थी, जिसमें धमकी के साथ धार्मिक नारा भी लिखा था। उस समय भी जांच के दौरान पुलिस टीमों को कुछ नहीं मिला था।

.

फरीदाबाद के 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। यह धमकी 21 दिसंबर 2024 को ई-मेल के जरिए दी गई थी। जांच में पुलिस को कुछ नहीं मिला था। धमकी सेक्टर-19, सूरजकुंड, सेक्टर-81 और बल्लभगढ़ के DPS स्कूलों को उड़ाने की थी। पुलिस ने तब भी ईमेल की पुष्टि करते हुए जांच की बात कही थी। हालांकि, उसके बाद धमकी देने वाले की पहचान के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई।

.

.