PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां ने इंटर-स्कूल डे-नाइट फुटसल चैंपियनशिप के दूसरे सीज़न का किया आयोजन,

innocent-hearts-sports-hub-loharan-organised-season-2-of-inter-school-day-night-futsal-championship

PTB News “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब, लोहारां ने इनोसेंट हार्ट्स लोहारां कैंपस में इंटर-स्कूल डे-नाइट फुटसल चैंपियनशिप के सीजन-2 का भव्य आयोजन किया। इस चैंपियनशिप में जालंधर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उत्साह दिखाया। फुटसल एक तेज़ गति वाला खेल है, जो पाँच-पाँच खिलाड़ियों की दो टीमों के बीच खेला जाता है।

.

.

इस सीज़न में अंडर-14 वर्ग में 12 टीमों और अंडर-17 वर्ग में 10 टीमों ने टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। मैच 16, 17 और 18 जुलाई को खेले गए। सेमीफाइनल और फाइनल मैचों में काफी उत्साह और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। परिणाम इस प्रकार हैं : अंडर-14 वर्ग: सपरा सॉकर अकादमी ने गोल्ड मेडल जीता तथा इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन उपविजेता रहा और सिल्वर मेडल हासिल किया। ला-ब्लॉसम स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

.

अंडर-17 वर्ग: सपरा सॉकर अकादमी ने गोल्ड मेडल जीता और इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन उपविजेता स्कूल रहा और उसे सिल्वर मेडल मिला। इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, कैंट जंडियाला रोड तीसरे स्थान पर रहा। डॉ. रोहन बौरी (डायरेक्टर, इनोसेंट हार्ट्स आई सेंटर) तथा डॉ. पलक बौरी (डायरेक्टर, सीएसआर) ने विजेता टीमों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

.

.

राजीव पालीवाल (डिप्टी डायरेक्टर, स्पोर्ट्स) ने सभी विजेताओं को बधाई दी और उन्हें ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस विशेष अवसर पर, डॉ. अनूप बौरी (चेयरमैन, इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप) तथा श्रीमती शैली बौरी ( एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, स्कूल्स) ने भी सभी टीमों और स्पोर्ट्स टीम को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए बधाई दी।

.