PTB Big न्यूज़ तरनतारन : पंजाब में राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने वाली एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। तरनतारन पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया गया है, जो ‘Operation Sindoor’ से जुड़ी संवेदनशील सैन्य जानकारी ISI एजेंटों को भेज रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ गगन,
. .निवासी मोहल्ला रोडूपुर, तरनतारन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह पिछले 5 वर्षों से पाकिस्तान स्थित खालिस्तानी कट्टरपंथी गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था, जिसने उसे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के अधिकारियों से मिलवाया। पंजाब पुलिस के DGP Gaurav Yadav ने बताया कि गगनदीप सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की गतिविधियों, सैनिकों की तैनाती और
.रणनीतिक स्थानों की जानकारी पाकिस्तान को साझा की। यह जानकारी मोबाइल फोन के माध्यम से भेजी गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में आरोपी के पास ISI से जुड़े 20 से अधिक एजेंटों के संपर्क और पैसे के लेन-देन के डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। तरनतारन सिटी पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
. .खुफिया एजेंसियों और साइबर टीमों की मदद से आरोपी के वित्तीय लेन-देन, डिजिटल नेटवर्क और विदेशी संपर्कों की गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक संगठित जासूसी नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है। अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय लिंक का खुलासा हो सकता है।
.






































