PTB Big Political न्यूज़ मतलौडा : पानीपत के गांव सुताना में जमीनी विवाद के चलते एक सरपंच प्रतिनिधि पर गोलियां चलाई गईं। जिससे वह गंभीर घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए। जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सरपंच प्रतिनिधि सोनू गुरुवार सुबह अपने खेत में पानी देखने गए थे।
. .वापस लौटते समय गांव के ही युवक अश्विनी उर्फ कल्लू ने गाड़ी से टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया। इसके बाद अश्विनी गाड़ी से बाहर निकला और सोनू पर गोलियां चला दीं। हमले में सोनू के पेट में दो और पैर में एक गोली लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पास के खेत में काम कर रहे एक युवक ने परिवार को सूचना दी और घायल सरपंच प्रतिनिधि को पानीपत के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
.सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों परिवारों के बीच जमीनी विवाद कई सालों से चल रहा था। इस मुद्दे पर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन मामला सुलझ नहीं पाया था। इसी विवाद के कारण यह हमला किया गया।
. .






































