PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब के कई शहरों में Immigration एजेंट के घर पड़ी NIA की रेड, जाने पूरा मामला,

punjab-amritsar-nia-raid-in-punjab-immigration-company-director-amritsar

.

.

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के अमृतसर शहर के शास्त्री नगर और गुरदासपुर के फतेहगढ़ चूडियां इलाके में मंगलवार सुबह एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने एक घर पर छापा मारा। अमृतसर में छापा विशाल शर्मा नाम के युवक के घर पर पड़ा, जो रंजीत एवेन्यू में इमिग्रेशन (विदेश भेजने से जुड़ा काम) करता है। गुरदासपुर के फतेहगढ़ चूड़ियां के पास स्थित गांव चितौड़गढ़ में एनआईए ने सेवानिवृत्त फौजी काका फौजी उर्फ कश्मीर सिंह के घर पर छापेमारी की है।

.

.

पिछले पांच घंटों से जांच जारी है। एनआईए की टीम सुबह-सुबह यहां पहुंची और घर में रखे दस्तावेजों की अच्छे से जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान घर के किसी भी सदस्य को बाहर जाने नहीं दिया गया। इस दौरान वहां स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही और इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। सूत्रों के अनुसार एनआईए को युवक के व्यवसाय से जुड़े कुछ संदिग्ध दस्तावेजों या गतिविधियों की जानकारी मिली थी।

.

जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि या गिरफ्तारी की सूचना नहीं मिली है। वहीं दूसरी तरफ, NIA इस साल की शुरुआत से ही उन इमिग्रेशन का काम करने वालों पर नजर रखे हुए है, जो अवैध रूप से लोगों को विदेश भेजने का काम करते हैं। अभी तक NIA ने इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों के अनुसार ये जांच इसी मामले को लेकर चल रही है।

.

.