PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

रूसी सेना में फंसे 27 और भारतीय, भारत ने मॉस्को से की तत्काल सेवामुक्त करने की अपील

27-more-indians-trapped-in-russian-army-india-appeals-to-moscow-for-their-immediate-release

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच रूस द्वारा अपनी सेना में भारतीयों की भर्ती का गंभीर मामला एक बार फिर सामने आया है। भारत ने रूस से अपने 27 और नागरिकों को तत्काल सेवामुक्त करने की अपील की है, जिन्हें हाल ही में रूसी सेना में भर्ती किया गया है। विदेश मंत्रालय ने इस मामले को मॉस्को के समक्ष जोरदार तरीके से उठाते हुए भारतीयों को जल्द से जल्द वापस लाने की मांग की है।

.

यह भी पढ़ें : गरीबी दूर करने के लिए मास्को गए युवक को Russian Army ने बंकर बनाने की बात कह किया फौज में भर्ती, हुआ गंभीर रूप से घायल,

.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक साप्ताहिक प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार को पता चला है कि रूसी सेना में और भी भारतीय सेवारत हैं और उनके परिवारों से लगातार नई जानकारी मिल रही है। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “हमारी जानकारी के अनुसार, 27 भारतीय नागरिक वर्तमान में रूसी सेना में सेवारत हैं।

.

यह भी पढ़ें : Russian army में धोखे से पहुंचा पंजाब का एक और युवक, 10 लाख कर्ज लेकर परिवार ने भेजा था विदेश,

.

हम इस मामले पर उनके परिवारों के साथ भी लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने एक बार फिर भारतीय नागरिकों को आगाह करते हुए कहा, “हम सभी भारतीय नागरिकों से रूसी सेना में सेवा देने के लिए मिलने वाले प्रस्तावों से दूर रहने का आग्रह करते हैं क्योंकि ये खतरों और जोखिम से भरे हैं। रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत ने इस मामले को लेकर अपनी गंभीर चिंता रूसी अधिकारियों के समक्ष व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें : पढ़ाई करने रूस गए युवक को अब बंदूक थमाकर जंग लड़ा रहा है Russia, पंजाब के युवक ने भारत सरकार से लगाई मदद की गुहार,

.

उन्होंने कहा, “हमने मॉस्को में रूसी अधिकारियों और नई दिल्ली स्थित रूसी दूतावास के समक्ष इस मामले को जोरदार तरीके से उठाया है और उनसे (भारतीयों को) जल्द से जल्द सेवा मुक्त करने का अनुरोध किया है। हम उन्हें वहां से बाहर निकालने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक 150 से अधिक भारतीयों को रूसी सेना में भर्ती किया जा चुका है।

.

यह भी पढ़ें : Russian Army में भारतीयों के भर्ती होने के मामले का PTB News द्वारा किये गए खुलासों के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने क्या दी प्रतिक्रिया,

.

इनमें से कई छात्र और बिजनेस वीजा पर रूस गए थे, जिन्हें धोखे से या जबरन यूक्रेन युद्ध के मोर्चे पर भेज दिया गया। इस संघर्ष में अब तक कम से ‘कम 12 भारतीयों’ की मौत हो चुकी है, जबकि 16 को लापता घोषित किया गया है। भारत के लगातार दबाव के बाद रूसी अधिकारियों ने अब तक 96 भारतीयों को सेवामुक्त किया है। पिछले साल अपनी रूस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी यह मुद्दा उठाया था।

यह भी पढ़ें : Travel Agents Work Permit के नाम पर चला रहे बड़ा नैक्सस, विदेश मंत्रालय से माँगा विधायक परगट सिंह ने ज़वाब,