PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

2 पत्नियां-18 बच्चे…फिर भी किया इश्क, फिर प्रेमिका ने घर बुलाकर कर दी हत्या, जाने पूरा मामला,

former village president murder case

PTB Crime न्यूज़ प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पूर्व प्रधान मुस्तका गुलशन उर्फ मुन्ना की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। उनका शव बोरे में भरकर नहर में फेंका गया था। इस मामले में पुलिस ने मृतक की कथित प्रेमिका सुमन को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। यह घटना मांधाता कोतवाली क्षेत्र के मिश्रपुर गांव की है। 18 मार्च को मुन्ना अचानक लापता हो गए थे।

.

.

बाद में सुमेरपुर गांव के पास नहर में एक संदिग्ध बोरा मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बोरा खोलने पर उसमें मुस्तका गुलशन का शव बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि मुन्ना अपनी प्रेमिका सुमन से मिलने गए थे। इसी दौरान आरोपियों ने उन पर लोहे की रॉड से सिर पर हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद सबूत मिटाने के लिए शव को बोरे में भरकर नहर में फेंक दिया गया। मुस्तका गुलशन वर्ष 2016 में मिश्रपुर गांव के प्रधान रह चुके थे।

.

.

उनके परिजनों ने 18 मार्च को ही उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर सुमन तक पहुंच बनाई और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें हत्या की साजिश का खुलासा हुआ। पारिवारिक जानकारी के अनुसार, मुस्तका गुलशन ने दो शादियां की थीं। उनकी पत्नियां किस्मतुल निशा और अम्बिया बानो एक साथ रहती थीं।

.

यह भी पढ़ें : रसोई गैस को लेकर केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 

.

मृतक के कुल 18 बच्चे हैं, जिनमें दोनों पत्नियों से 9-9 बच्चे शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला 18 मार्च को अपने मायके आई थी और उसने मुन्ना को मिलने के लिए बुलाया। इसी दौरान महिला के साथियों और उसके भाई ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

.

यह भी पढ़ें : देश में ही ज्योतिषी ने बना डाली 58 High-profile महिलाओं की Epstein File, पुलिस ने किया गिरफ्तार,

.