PTB News

Latest news
दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत Gold and Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट Share Market में मची हाहाकार, निवेशकों के करोड़ों रुपए हुए स्वाहा IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय...

पंजाब के DSP की गोली लगने से हुई मौ/त, SP ने की घटना की पुष्टि, क्या कुछ कहा,

DSP Yogesh Kumar death Phagwara police investigation Punjab

PTB Sad न्यूज़ कपूरथला / फगवाड़ा : पंजाब के जिला कपूरथला के अधीन पड़ते फगवाड़ा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) में तैनात DSP योगेश कुमार शर्मा की आज यानि मंगलवार की सुबह फगवाड़ा स्थित अपने सरकारी आवास पर गोली लगने से मौत हो जाने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। इस पुरे मामले समले संबंधी जानकारी देते हुए खुद कपूरथला SP माधवी शर्मा ने बताया कि

.

DSP योगेश कुमार अपनी सरकारी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे। इसी दौरान गोली चली और उनके सीने में जा लगी। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस इस पुरे मामले की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या गलती से गोली चलने से उनकी जान गई। वहीं कपूरथला की SP माधवी शर्मा ने कहा है कि परिवार के बयान पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

.

.

फिलहाल, मामला गलती से गोली चलने का ही लग रहा है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े 7 बजे की बताई जा रही है। उस समय DSP Yogesh Kumar अपने परिवार के सदस्यों, पत्नी, माता-पिता, बेटा और बेटी के साथ घर पर ही मौजूद थे। घटना के बाद उन्हें तुरंत जालंधर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

.

यह भी पढ़ें : Share Market Rises : अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की वजह से शेयर बाजार में भारी उछाल,

.

वहीं कपूरथला के SSP गौरव तूरा ने भी इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अधिकारी का तीन दिन पहले ही ANTF से चंडीगढ़ स्थित ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (BOI) में तबादला हुआ था। परिवार से मिली जानकारी में बताया गया है कि DSP योगेश कुमार अपने हथियार की सफाई कर रहे थे, तभी गलती से गोली चल गई। घटना की सूचना मिलते ही SP माधवी शर्मा मौके पर पहुंची थीं।

.

यह भी पढ़ें : शादी समारोह में खाना खाने से 400 लोगों की बिगड़ी तबीयत,

.

उन्होंने बताया कि जांच प्रक्रिया के तहत परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। जहां डॉक्टरों का एक पैनल पोस्टमॉर्टम करेगा। वहीं पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं आत्महत्या और गलती से गोली चलने सहित सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है।

.

यह भी पढ़ें : lenskart ने ड्रेस कोड के बढ़ते विवाद के बाद मांगी माफी, बिंदी-तिलक और कलावा पहनने पर लगाई थी रोक,