PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट की फॉर्च्यूनर से 3 बाइक सवारों को रौंदा, 1 युवक की हुई मौत, गाड़ी से पुलिस ने बरामद की शराब की बोतलें

pushkar ghati accident khatu shyam temple trust fortuner under investigation after digvijay singh Chauhan viral video ajmer

PTB Sad न्यूज़ राजस्थान : राजस्थान के अजमेर जिले की पुष्कर घाटी में सोमवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक हैरान करने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि जिस तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने घाटी के मोड़ पर कहर बरपाया था, उसका रजिस्ट्रेशन सीकर स्थित सुप्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट समिति के नाम पर दर्ज है। हादसे के बाद पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली, तो उसके भीतर से भारी मात्रा में शराब की बोतलें भी बरामद हुई थीं।

.

एक प्रतिष्ठित धार्मिक संस्था की गाड़ी से शराब मिलना और उससे एक युवक की जान जाना, अब सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश की वजह बन गया है। पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त कार को दिग्विजय सिंह नामक युवक चला रहा था, जिसे स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके पर ही दबोच लिया था। चश्मदीदों के अनुसार, पकड़े जाने पर ड्राइवर ने खुद को खाटू श्याम समिति का सदस्य बताया था।

.

.

अब सोशल मीडिया पर दिग्विजय सिंह के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह खाटू श्याम मंदिर में वीआईपी व्यवस्थाओं के बीच सेवा करते हुए नजर आ रहा है। इन वीडियो के सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर एक धार्मिक संस्था से जुड़ा व्यक्ति इस तरह शराब की बोतलों के साथ इतनी लापरवाही से वाहन कैसे दौड़ा रहा था? जिला पुलिस अधीक्षक (SP) हर्षवर्धन अग्रवाला ने मामले की जानकारी देते हुए

.

.

बताया कि पुलिस तफ्तीश में यह भी सामने आया है कि इस फॉर्च्यूनर कार पर पहले से ही ओवरस्पीड के कई ऑनलाइन चालान पेंडिंग हैं। पुलिस ने फॉर्च्यूनर कार को जब्त कर लिया है और ड्राइवर दिग्विजय सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस पूरे मामले को समझने के लिए जानना जरूरी है कि सोमवार (18 मई) की रात करीब 9:45 बजे पुष्कर से अजमेर की ओर आ रही इस अनियंत्रित फॉर्च्यूनर कार ने

.

यह भी पढ़ें : ‘Cockroach Janata Party’ पर भारत में हुआ बड़ा एक्शन, पत्रकारिता से लेकर पार्टी बनाने तक, आखिर कौन है CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके

पुष्कर घाटी के खतरनाक मोड़ पर सामने से आ रही तीन बाइकों को अपनी चपेट में ले लिया था। कार इन बाइकों को दूर तक घसीटती चली गई, जिससे चीख-पुकार मच गई। इस दर्दनाक टक्कर में अजमेर के धोलाभाटा निवासी रवि कुमार (पुत्र किशन सिंह) की मौके पर ही मौत हो गई। रवि अपने जीजा जितेंद्र उर्फ सोनू (निवासी नगरा) के साथ बाइक पर पुष्कर जा रहे थे।

.

यह भी पढ़ें : NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर भारी बवाल, कांग्रेस ने BJP मुख्यालय का किया घेराव, पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन,

.

इसी दौरान दूसरी बाइक पर सवार शास्त्री नगर निवासी रोहित और उनके चाचा मधुसूदन वैष्णव भी इस हादसे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अजमेर के जेएलएन (JLN) अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के तुरंत बाद कार में सवार अन्य लोग वाहन को बीच सड़क पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए पहाड़ी की तरफ भाग निकले थे।

यह भी पढ़ें : शेयर बाजार में आज देखने को मिला भारी उछाल, निवेशकों के चेहरे खिले,