PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

एलपीयू ने इंटरनेश्नल ग्रेजुएशन दिवस मनाया, 30 से ज़्यादा देशों के छात्र अब ग्लोबल यात्रा का हिस्सा होगें,

"LPU Celebrated International Graduation Day as Students from 30+ Countries Embarked on Global Journeys ahead”

PTB News “शिक्षा” : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने ग्लोबल एकता, आकांक्षाओं और उपलब्धियों का जश्न मनाया, जब 30 से ज़्यादा देशों के 571 इंटरनेशनल छात्र भव्य ‘इंटरनेश्नल स्टूडेंट्स ग्रेजुएशन दिवस’ समारोह के लिए एक साथ आए। शानदार ग्रेजुएशन रोब और कैप पहने छात्रों ने कैंपस को गर्व, भावनाओं, विभिन्न कल्चर और भविष्य के सपनों से भर दिया। नेपाल, अंगोला, म्यांमार, मंगोलिया, ज़िम्बाब्वे, तंजानिया, सूडान, यमन, लाइबेरिया, नाइजीरिया, श्रीलंका, भूटान, घाना और कई अन्य देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले छात्रों ने इस प्रतिष्ठित समारोह में भाग लिया, जिससे यह वास्तव में एक अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम बन गया।

.

.

जश्न की शुरुआत एक भव्य प्रोसेशन के साथ हुई, जिसमें ग्रेजुएट होने वाले छात्र तालियों, जयकारों और समारोहिक संगीत के बीच गर्व के साथ ऑडिटोरियम की ओर मार्च करते हुए आगे बढ़े। माहौल उत्साह और उपलब्धि से गूंज उठा, क्योंकि छात्रों ने एलपीयू में बिताए एकेडमिक पल, दोस्ती और यादगार अनुभवों के वर्षों को याद किया।

.

.

डॉ. अशोक कुमार मित्तल, संसद सदस्य (राज्यसभा) और एलपीयू के फाउंडर चांसलर ने समारोह की अध्यक्षता की। ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को बधाई देते हुए डॉ. मित्तल ने कहा, “आज सिर्फ़ एक ग्रेजुएशन समारोह ही नहीं है, बल्कि यह साहस, दृढ़ता और वैश्विक दोस्ती का दिन है। आप में से हर कोई अपने वतन से आकांक्षाएं लेकर यहाँ आया था, और आज आप ग्लोबल स्तर पर एक सशक्त व्यक्ति के रूप में यहाँ से जा रहे हैं, जो नेतृत्व करने और प्रेरित करने के लिए तैयार हैं। आप जहाँ भी जाएं, मानवता, इनोवेशन और समावेशिता के मूल्य हमेशा आपकी यात्रा को मार्गदर्शित करेगें। एलपीयू हमेशा आपका दूसरा घर रहेगा।”

एलपीयू की प्रो चांसलर कर्नल डॉ. रश्मि मित्तल ने कहा, “एलपीयू हमेशा से एक वैश्विक समुदाय का घर रहा है, जहाँ विभिन्न संस्कृतियों, परंपराओं और देशों के छात्र एक परिवार के रूप में एक साथ सीखते और आगे बढ़ते हैं। जैसे ही आप दुनिया भर में अपनी नई प्रोफेशनल यात्राओं में कदम रखते हैं, आप न केवल अपनी डिग्रियाँ, बल्कि एलपीयू में सीखे गए मूल्यों, अनुभवों और वैश्विक दृष्टिकोण को भी अपने साथ ले जाएंगे, और इनोवेशन, एकता तथा सांस्कृतिक समझ के दूत बनेंगे।”

.

इस समारोह की शोभा एलपीयू के प्रो वाइस चांसलर डॉ. लोविराज गुप्ता और कार्यकारी डीन तथा रजिस्ट्रार डॉ. मोनिका गुलाटी, साथ ही यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ अधिकारियों, स्टाफ और इंटरनेश्नल अफेयर्स डिविजन के प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने भी बढ़ाई। कैंपस में 50 से ज़्यादा देशों के छात्र पढ़ाई कर रहे हैं और 3000 से ज़्यादा छात्रों का एक बढ़ता हुआ इंटरनेशनल समुदाय है; इस तरह एलपीयू एक विश्व-स्तरीय शिक्षण संस्थान के तौर पर अपनी स्थिति को लगातार मज़बूत कर रहा है। 550 से ज़्यादा इंटरनेशनल सहयोगों और दुनिया भर में व्यापक शैक्षणिक साझेदारियों के दम पर, यह यूनिवर्सिटी छात्रों के लिए वैश्विक अनुभव, शैक्षणिक गतिशीलता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और अनुभव-आधारित शिक्षा के ज़्यादा अवसर पैदा कर रही है।

.

.