PTB News

Latest news
एच.एम.वी. में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित सेमिनार का आयोजन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालन्धर के रोटारेक्ट क्लब ने पिंगलवाड़ा में दिवाली मनाई, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया, ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ 'ਬੈਸਟ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀ ਸਟੂਡੈਂਟ' ਸਨਮਾਨ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ, पंजाब में मेडिकल स्टोर संचालक से 50 लाख की फिरौती मांगने व फायरिंग करने के मामले में दो गिरफ्तार, SS... गांधी परिवार पर टिप्पणी कर फंसीं कंगना रनौत, FIR हुई दर्ज जालंधर : EX NSG Commando ने ASI को तेज रफ़्तार कार चलाने से रोका तो, ASI ने मारा थप्पड़ पंजाब पुलिस पर शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप, कपड़े उतारकर प्राइवेट पार्ट पर किए डंडों से वार पंजाब में फिर चली गोली, पंजाब पुलिस के ASI जोगिंदर सिंह की हुई मौत, परिवार में छाया मातम जालंधर : तेज रफ्तार बस का कहर, कई वाहनों को मारी जोरदार टक्कर, जांच में नहीं मिले बस ड्राइवर से D/L ...

Chitkara University विवाद को लेकर महिला आयोग सख्त, गायब छात्राओं को लेकर मांगा जवाब

chitkara university controversy womens commission demands report police status

PTB Big न्यूज़ पटियाला : चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्रों से जुड़े मामले और इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही खबरों को लेकर पंजाब राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने पटियाला के संबंधित पुलिस अधिकारियों और यूनिवर्सिटी प्रबंधन से मामले की तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। आयोग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से संबंधित कुछ खबरें/

.

जानकारियां इंटरनेट मीडिया और मीडिया में सामने आई हैं। इसके बाद छात्रों की ओर से विरोध प्रदर्शन किए जाने का मामला भी सामने आया है। महिला आयोग ने मामले में छात्राओं की सुरक्षा, कथित तौर पर छात्राओं के लापता होने से संबंधित शिकायतों तथा इंटरनेट मीडिया पर वायरल खबरों की वास्तविकता को लेकर पुलिस से विस्तृत जानकारी मांगी है। 

.

.

आयोग ने अधिकारियों से मुख्य रूप से चार बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है:–

1. यूनिवर्सिटी कैंपस या हास्टल में किसी छात्रा के लापता होने अथवा किसी अप्रिय घटना को लेकर पुलिस के पास शिकायत दर्ज हुई है या नहीं और उस पर क्या कार्रवाई की गई।

2. छात्रों के विरोध प्रदर्शन को लेकर यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से किए गए प्रयासों की जानकारी।

3. मीडिया और इंटरनेट मीडिया पर वायरल खबरों/अफवाहों की सच्चाई की जांच के संबंध में पुलिस की कार्रवाई और तथ्यात्मक रिपोर्ट।

.

4. छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा भविष्य में ऐसी स्थिति रोकने के लिए यूनिवर्सिटी की ओर से उठाए गए कदमों की जानकारी।

.

पंजाब राज्य महिला आयोग ने संबंधित अधिकारियों को परसों 30 सितंबर तक रिपोर्ट आयोग के समक्ष पेश करने के निर्देश दिए हैं। चितकारा यूनिवर्सिटी में 25-26 सितंबर 2026 की रात सोशल मीडिया पर हॉस्टल में भूत होने और छात्राओं के सुसाइड व लापता होने की झूठी अफवाहें वायरल होने के बाद भारी हंगामा हुआ था। इन दावों से घबराकर सैकड़ों छात्र-छात्राएं आधी रात को हॉस्टल से बाहर निकल आए और

.

यह भी पढ़ें : Share Market हफ्ते की शुरुआत में हुई धड़ाम! निफ्टी में भारी गिरावट

.

कैंपस में प्रदर्शन करने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जब पुलिस बुलाई गई, तो नाराज छात्रों की पुलिसकर्मियों से झड़प हो गई और उन्होंने सरकारी गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की। बाद में पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन ने आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया कि आत्महत्या या गायब होने की कोई भी घटना नहीं हुई है और यह पूरा मामला पूरी तरह से एक कोरी अफवाह थी।