PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी कड़ी में जालंधर कैंट में आयोजित कांग्रेस की एक अहम बैठक के दौरान पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक सरदार परगट सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पंजाब में कांग्रेस को मजबूत करने और
.सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ अभी से पूरी सक्रियता दिखानी होगी। बैठक के दौरान परगट सिंह ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की मजबूत वापसी के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर तैयार करना बेहद जरूरी है। प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों को लोगों तक पहुंचाने के लिए पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। इस दौरान जालंधर कैंट के कार्यकर्ताओं ने भी पूरे उत्साह के साथ अपनी बात रखी।
. .उन्होंने परगट सिंह को भरोसा दिलाया कि वह प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूत करने और राज्य की जिम्मेदारी संभालने पर ध्यान दें, जबकि जालंधर कैंट हलके में उनकी जीत सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी स्थानीय कार्यकर्ता मिलकर निभाएंगे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पहले से भी बड़ी जीत दिलाने का संकल्प जताया। बैठक में आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने,
.घर-घर तक पहुंच बनाने और लोगों से सीधे संवाद स्थापित करने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी की विचारधारा और नीतियों को हर नागरिक तक पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। बैठक के दौरान पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार को लेकर भी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाए। उन्होंने राज्य की मौजूदा स्थिति और
. .सरकार की नीतियों पर असंतोष जताते हुए कहा कि पंजाब को ऐसी सरकार की जरूरत है जो जनता के प्रति जवाबदेह हो और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दे। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि उनकी पार्टी ही पंजाब को बेहतर शासन देने में सक्षम है। जालंधर कैंट में हुई इस बैठक के जरिए कांग्रेस ने 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले अपने संगठन को सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी में जुटने का संदेश दिया है।
.यह भी पढ़ें : देश भर के सरकारी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा झटका
































