PTB Big न्यूज़ फगवाड़ा / जालंधर : Lovely Professional University (LPU) में पैदा हुई तनावपूर्ण स्थिति को अब पूरी तरह काबू में कर लिया गया है। एहतियात के तौर पर LPU के आसपास के इलाकों में कुछ समय के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। वहीं, DGP Gaurav Yadav आज जमीनी स्तर पर स्थिति का जायजा लेने के लिए यूनिवर्सिटी पहुंचे।
. .DGP Gaurav Yadav ने कहा कि पंजाब सरकार कानून-व्यवस्था के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिसने भी कानून अपने हाथ में लिया है, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीजीपी ने बताया कि छात्रों से बातचीत के दौरान सामने आया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन को लेकर विद्यार्थियों में काफी रोष था।
. .पुलिस ने बातचीत के जरिए मामले को सुलझाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। DGP Gaurav Yadav ने कहा कि जब हालात बिगड़ने शुरू हुए तो पुलिस ने पहले ही फैसला कर लिया था कि छात्रों के खिलाफ फोर्स का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और
.यह भी पढ़ें : Share Market हफ्ते की शुरुआत में हुई धड़ाम! निफ्टी में भारी गिरावट
.जांच टीम गंभीरता से पूरे घटनाक्रम की जांच करेगी। उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों, पुलिस की गाड़ियों पर हमला करने और तोड़फोड़ करने वालों की पहचान की जा रही है। पुलिस CCTV फुटेज भी खंगाल रही है। DGP Gaurav Yadav ने साफ कहा कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
.यह भी पढ़ें : Chitkara University विवाद को लेकर महिला आयोग सख्त, गायब छात्राओं को लेकर मांगा जवाब






























