PTB News

Latest news
इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप द्वारा श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 'बेगमपुरा डायलॉग्स-... 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री एलपीयू ने अपने छात्रों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, यूनिवर्सिटी ने अपने छात्र समुदाय की तारीफ़ ... शहीद भगत सिंह जी को श्रद्धांजलि देने खटकड़ कलां पहुंचे सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थी, रायत बहरा इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर के छात्र महेश ने सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीत... आर्य समाज (किला), विक्रमपुरा, जालंधर में वेद कथा के विशेष प्रोग्राम का समापन, सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले नवजात को मिलेगी सोने की अंगूठी, सरकार ने शुरू की योजना LPU में पैदा हुई तनावपूर्ण माहौल के बाद DGP गौरव यादव का सख्त आदेश Chitkara University विवाद को लेकर महिला आयोग सख्त, गायब छात्राओं को लेकर मांगा जवाब Share Market हफ्ते की शुरुआत में हुई धड़ाम! निफ्टी में भारी गिरावट

आर्य समाज (किला), विक्रमपुरा, जालंधर में वेद कथा के विशेष प्रोग्राम का समापन,

Special Vedic Katha Programme Concludes at Arya Samaj (Kila) Vikrampura, Jalandhar

PTB News “शिक्षा” : आर्य समाज (किला), विक्रमपुरा में दिनांक 21 सितंबर, 2026 से 27 सितंबर, 2026 तक वेद कथा का विशेष कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष की भांति पूर्ण मनोयोग से प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला जी, प्रधान आर्य समाज, विक्रमपुरा, मंत्री प्रिंसिपल इंदरजीत तलवाड़ और संयुक्त मंत्री प्रिंसिपल रविंदर कुमार के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. प्रमोद योगार्थी, प्राचार्य ब्राह्म महाविद्यालय, हिसार, आचार्य जय प्रकाश और आचार्य हंसराज ने नित्य यज्ञ एवं वेद कथाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

.

.

प्रधान डॉ. एकता खोसला ने इस समारोह में दिनांक 27 सितंबर पूर्णाहुति एवं कार्यक्रम के समापन के अवसर पर विशेष रूप से मुख्य यजमान के रूप में अपनी भूमिका निभाई और सभा को संबोधित करते हूुए प्रत्येक उस व्यक्ति का धन्यवाद किया जिसने इस कार्यक्रम की सफलता में अपना योगदान दिया। प्राचार्या जी ने कहा कि निश्चित ही विद्यार्थियों का चरित्र निर्माण शिक्षा की सर्वोच्च उपलब्धि है जब ज्ञान के साथ विवेक, संस्कार और सेवा भाव जुड़ते हैं, तभी शिक्षा सार्थक होती है। आइए हम सब मिलकर ऐसा प्रयास करें जिसमें स्वयं भी उन्नति करें और समाज व राष्ट्र को भी नई दिशा दें।

.

.

इस कार्यक्रम का उद्देश्य वेद विद्या को जन-जन तक पहुंचाना था, उसको आचार्य प्रमोद जी के प्रवचनों ने अवश्य पूर्ण किया होगाा। ऐसी मेरी आशा है कि विभिन्न संस्थाओं से पहुंचे प्रिंसिपल एवं उनके सहयोगी और विद्यार्थी वर्ग ने इस कार्यक्रम से अवश्य ही पूर्ण लाभ उठाया होगा। प्रधान डॉ. एकता खोसला ने हिस्सा लेने वाले सभी संस्थानों के प्रिंसिपल और अध्यापकों का ह्रदय से आभार व्यक्त किया। साथ ही पिछले अनेक वर्षों से आर्य समाज विक्रमपुरा की सेवा में लीन प्रिंसिपल इंद्रजीत तलवाड़ और प्रिंसिपल रविंदर का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया और भविष्य में भी सभी संस्थाओं और आर्य जनों को इसी प्रकार भागीदारी करने हेतु प्रेरित किया।

.

उन्होंने कहा कि यह हम सबका पुनीत कत्र्तव्य है कि हम वैदिक मूल्यों और आर्य समाज के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाएं और युवा वर्ग को अपने संस्कारों से परिचित करवाकर उनके जीवन को सही दिशा देने में अपने योगदान दें। प्रिंसिपल इंद्रजीत तलवाड़ ने वेद कथा के इस कार्यक्रम की महत्ता सभी आर्य बन्धुओं के साथ सांझा की। कार्यक्रम भजन और शांति पाठ के गायन के साथ सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में हंसराज महिला महाविद्यालय की छात्राओं, आर्य युवती सभा की अध्यक्ष डॉ. मीनू तलवाड़ और टीचिंग व नॉन-टीचिंग स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। यज्ञ उपरांत सभी उपस्थित सदस्यों ने ऋषि लंगर ग्रहण किया।

.

.