PTB News

Latest news
इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप द्वारा श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में 'बेगमपुरा डायलॉग्स-... 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री एलपीयू ने अपने छात्रों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, यूनिवर्सिटी ने अपने छात्र समुदाय की तारीफ़ ... शहीद भगत सिंह जी को श्रद्धांजलि देने खटकड़ कलां पहुंचे सेंट सोल्जर ग्रुप के विद्यार्थी, रायत बहरा इंटरनेशनल स्कूल होशियारपुर के छात्र महेश ने सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीत... आर्य समाज (किला), विक्रमपुरा, जालंधर में वेद कथा के विशेष प्रोग्राम का समापन, सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले नवजात को मिलेगी सोने की अंगूठी, सरकार ने शुरू की योजना LPU में पैदा हुई तनावपूर्ण माहौल के बाद DGP गौरव यादव का सख्त आदेश Chitkara University विवाद को लेकर महिला आयोग सख्त, गायब छात्राओं को लेकर मांगा जवाब Share Market हफ्ते की शुरुआत में हुई धड़ाम! निफ्टी में भारी गिरावट

20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री

Prize money of ₹5.33 crore to be awarded to medal winners of the 20th Asian Games: Chief Minister

कबड्डी खिलाड़ियों को 33-33 लाख और एथलैटिक्स खिलाड़ियों को 2.50 और 1.50 करोड़ रुपये प्रदान किए जाएंगे

PTB Political News हिमाचल प्रदेश : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित किए जा रहे 20वें एशियाई खेलों में हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम की महिला खिलाड़ी पुष्पा राणा, रितु नेगी, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर को 33-33 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

.

.

कबड्डी खिलाड़ियों को कुल 1.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। वहीं पुरूषों की मैराथन प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता सावन बरवाल को 2.50 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता सीमा कुमारी को 1.50 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। प्रदेश सरकार द्वारा इन खिलाड़ियों को कुल 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

.

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रदेश सरकार ने पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक वृद्धि की है। ओलंपिक, शीतकालीन ओलंपिक और पैरालंपिक में स्वर्ण पदक के लिए 5 करोड़ रुपये, रजत के लिए 3 करोड़ रुपये और कांस्य पदक के लिए 2 करोड़ रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एशियाई एवं पैरा एशियाई खेलों में स्वर्ण के लिए 4 करोड़ रुपये, रजत के लिए 2.50 करोड़ रुपये और कांस्य के लिए 1.50 करोड़ रुपये की सम्मान राशि का प्रावधान किया है।

.

.

राष्ट्रमंडल एवं पैरा राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक के लिए 3 करोड़ रुपये, रजत के लिए 2 करोड़ रुपये और कांस्य पदक के लिए 1 करोड़ रुपये पुरस्कार के रूप में दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश से बाहर होने वाली खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए यात्रा संबंधी सुविधाओं में भी बढ़ोतरी की गई है। 200 किलोमीटर तक की यात्रा करने वाले खिलाड़ियों को एसी 3-टियर ट्रेन का किराया दिया जा रहा है जबकि 200 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करने वाले खिलाड़ी हवाई यात्रा में इकोनॉमी क्लास टिकट के लिए पात्र हैं।

.

.