PTB Shocking न्यूज़ लुधियाना : पंजाब पुलिस के कारनामों के चर्चे अक्सर अपने सुने होंगे, लेकिन अब पंजाब के जिला लुधियाना से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान है। मिली जानकारी के अनुसार थाना मेहरबान क्षेत्र की मतेवाड़ा पुलिस चौकी के कर्मचारियों पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने और उसका मोबाइल फोन व नकदी छीनने के आरोप लगे हैं।
. .गांव रोड़ निवासी पीड़ित बलविंदर सिंह ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को शिकायत देकर आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस पुरे गंभीर मामले की अधिक जानकारी देते हुए बलविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने भतीजे के साथ हुई मारपीट की शिकायत दर्ज करवाने के लिए सुबह करीब 10 बजे मतेवाड़ा चौकी पहुंचे थे। आरोप है कि वहां मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने उनकी शिकायत दर्ज करने के बजाय उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और
. .पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित का दावा है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें कई घंटे तक चौकी में बैठाए रखा और रात करीब 8 बजे छोड़ा। वहीं पीड़ित ने भी आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस कर्मचारियों ने उनके कपड़े उतारकर प्राइवेट पार्ट पर डंडों से वार किए। इसके अलावा, पुलिसकर्मियों ने उनका मोबाइल फोन और 27 हजार रुपए की नकदी भी छीन ली, जो वापस नहीं की गई।
. .चौकी से छूटने के बाद बलविंदर सिंह ने 12 नवंबर को सिविल अस्पताल पहुंचकर अपना मेडिकल करवाया। इस पुरे गंभीर मामले को लेकर जब थाना मेहरबान के SHO से मीडिया कर्मियों ने संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि यह प्रकरण अभी उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने बताया कि वह फिलहाल एक रैली में ड्यूटी पर तैनात हैं और शाम 5 बजे थाने पहुंचने के बाद पूरे मामले की जांच शुरू करेंगे। जांच के बाद ही इन आरोपों की सच्चाई सामने आ सकेगी।
.
































