PTB News

Latest news
एच.एम.वी. में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित सेमिनार का आयोजन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालन्धर के रोटारेक्ट क्लब ने पिंगलवाड़ा में दिवाली मनाई, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया, ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ 'ਬੈਸਟ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀ ਸਟੂਡੈਂਟ' ਸਨਮਾਨ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ, पंजाब में मेडिकल स्टोर संचालक से 50 लाख की फिरौती मांगने व फायरिंग करने के मामले में दो गिरफ्तार, SS... गांधी परिवार पर टिप्पणी कर फंसीं कंगना रनौत, FIR हुई दर्ज जालंधर : EX NSG Commando ने ASI को तेज रफ़्तार कार चलाने से रोका तो, ASI ने मारा थप्पड़ पंजाब पुलिस पर शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप, कपड़े उतारकर प्राइवेट पार्ट पर किए डंडों से वार पंजाब में फिर चली गोली, पंजाब पुलिस के ASI जोगिंदर सिंह की हुई मौत, परिवार में छाया मातम जालंधर : तेज रफ्तार बस का कहर, कई वाहनों को मारी जोरदार टक्कर, जांच में नहीं मिले बस ड्राइवर से D/L ...

जालंधर : EX NSG Commando ने ASI को तेज रफ़्तार कार चलाने से रोका तो, ASI ने मारा थप्पड़

retired nsg commando assaulted police asi controversy in Jalandhar

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर में तेज रफ्तार कार चलाने को लेकर पंजाब पुलिस के एक ASI और सेना के रिटायर्ड कमांडो के बीच विवाद हो गया। रिहायशी इलाके में तेज रफ्तार से कार चलाने पर पूर्व सैनिक ने ASI को टोका था। इस बात को लेकर दोनों के बीच पहले बहस हुई और फिर मामला धक्कामुक्की तक पहुंच गया। रिटायर्ड कमांडो का आरोप है कि ASI ने उनके साथ बदसलूकी की और थप्पड़ मार दिया।

.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि ASI ने उनका गला पकड़ा और धमकियां दीं। विवाद के दौरान उनका मोबाइल फोन नीचे गिरकर टूट गया और गले पर भी चोट आई। घटना के बाद पुलिस की ओर से उनके खिलाफ ही 112 पर कॉल किए जाने का आरोप है। पूर्व सैनिक ने ASI की पत्नी के SHO होने का हवाला देते हुए पुलिस पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने सिविल अस्पताल से MLR कटवाकर पुलिस कमिश्नर से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

.

वहीं इस पुरे मामले की जानकारी देते हुए रिटायर्ड NSG कमांडो संदीप कुमार स्टूडेंट क्लेयर 307 नगर चिट्टी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार देर शाम को वह अपने कुत्ते के साथ गली के बाहर साग लेने के लिए खड़े थे। इसी दौरान पंजाब पुलिस के एक ASI तेज रफ्तार से स्विफ्ट कार चलाते हुए वहां से गुजरे। पूर्व फौजी ने कुत्ते को कार की चपेट में आने से बचाया। वहीं संदीप कुमार ने मीडिया को यह भी बताया कि मैंने उनसे कहा कि सर,

.

आप इतनी तेज रफ्तार से गाड़ी चलाकर आए हैं। आपने वर्दी पहनी है, जबकि हम तो वर्दी पहनकर रिटायर हो चुके हैं। वर्दी की जो अहमियत होती है, उसे आप समझ नहीं सकते। मैंने उनसे कहा कि अगर मेरा कुत्ता गाड़ी के नीचे आकर मर जाता तो क्या होता। इस पर उन्होंने कहा कि मर तो नहीं गया। जब रिटायर्ड कमांडो ASI को समझाने उसकी गली में गया ओर कहा कि इस तरह से रिहायशी इलाके में इतनी तेज कार चलाना खतरनाक है तो

.

उसने वर्दी की धौंस दिखाते हुए थप्पड़ जड़ दिया। उन्होंने कहा कि मैं यह नहीं कह सकता कि उन्होंने शराब पी थी या नहीं, लेकिन उनका व्यवहार गलत था। हाथापाई में मोबाइल टूटा, गले पर आई चोट: बात बढ़ने पर ASI ने आपा खो दिया और पूर्व फौजी के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इस पुरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है, जिसमें ASI धमकियां देते हुए संदीप कुमार का गला पकड़ने की कोशिश करते दिख रहा है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब में फिर चली गोली, पंजाब पुलिस के ASI जोगिंदर सिंह की हुई मौत, परिवार में छाया मातम

इस धक्का-मुक्की में रिटायर्ड कमांडो का फोन नीचे गिरकर टूट गया और उनके गले पर चोट भी आई है। वहीं इस दौरान पूर्व सैनिक का कहना है कि घटना के बाद पुलिस ने उल्टा उन्हीं के खिलाफ 112 पर कॉल कर दी। आरोपी ASI की पत्नी खुद पुलिस विभाग में ही एसएचओ (SHO) है, जिस वजह से स्थानीय पुलिस उनके घर आकर उन पर समझौते का दबाव बना रही है। रिटायर्ड कमांडो ने साफ कर दिया है कि वे किसी भी दबाव में नहीं झुकेंगे।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर पुलिस में तैनात सस्पेंड ASI पर महिला ने लगाए कपड़े फाड़े के गंभीर इल्जाम

उन्होंने सिविल अस्पताल से अपनी एमएलआर (MLR) कटवा ली है और अब वे रामा मंडी थाने में शिकायत दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि वह डरने वाले नहीं है। उन्होंने जालंधर के पुलिस कमिश्नर व DGP पंजाब से मांग की है कि दोषी ASI के खिलाफ उचित से उचित करवाई की जाए और ऐसे पुलिसकर्मियों की ड्यूटी बॉर्डर इलाकों में लगाई जाए। उन्होंने कहा कि मैं पुलिस प्रशासन और DG से अपील करता हूं कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए।

.