PTB News

Latest news
एच.एम.वी. में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित सेमिनार का आयोजन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालन्धर के रोटारेक्ट क्लब ने पिंगलवाड़ा में दिवाली मनाई, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया, ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ 'ਬੈਸਟ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀ ਸਟੂਡੈਂਟ' ਸਨਮਾਨ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ, पंजाब में मेडिकल स्टोर संचालक से 50 लाख की फिरौती मांगने व फायरिंग करने के मामले में दो गिरफ्तार, SS... गांधी परिवार पर टिप्पणी कर फंसीं कंगना रनौत, FIR हुई दर्ज जालंधर : EX NSG Commando ने ASI को तेज रफ़्तार कार चलाने से रोका तो, ASI ने मारा थप्पड़ पंजाब पुलिस पर शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप, कपड़े उतारकर प्राइवेट पार्ट पर किए डंडों से वार पंजाब में फिर चली गोली, पंजाब पुलिस के ASI जोगिंदर सिंह की हुई मौत, परिवार में छाया मातम जालंधर : तेज रफ्तार बस का कहर, कई वाहनों को मारी जोरदार टक्कर, जांच में नहीं मिले बस ड्राइवर से D/L ...

पंजाब में मेडिकल स्टोर संचालक से 50 लाख की फिरौती मांगने व फायरिंग करने के मामले में दो गिरफ्तार, SSP गौरव तूरा

kapurthala extortion firing arrest medical store owner gangster

PTB Big न्यूज़ कपूरथला : पंजाब के जिला कपूरथला जिले के गांव मोठांवाल में मेडिकल स्टोर संचालक से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने और उसके घर पर गोलियां चलाने के मामले में कपूरथला पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई दो अवैध .30 बोर देसी पिस्टल और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरचेत सिंह उर्फ चेता (पुत्र परमजीत सिंह, निवासी कपूरथला) और

.

.

मनदीप सिंह उर्फ गोली (पुत्र निर्मल सिंह, निवासी चक्क कोटला, सुल्तानपुर लोधी) के रूप में हुई है। SSP कपूरथला गौरव तूरा ने बताया कि 23 अक्टूबर 2026 को विदेश में बैठे एक व्यक्ति ने गांव मोठांवाल के मेडिकल स्टोर संचालक से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। फिरौती की रकम न देने पर हमलावरों ने संचालक के घर पर फायरिंग की थी। इस मामले में 28 अक्टूबर को थाना सुल्तानपुर लोधी में एफआईआर नंबर 247 दर्ज की गई,

.

kapurthala extortion firing arrest medical store owner gangster
Kapurthala Extortion Firing Arrest Medical Store Owner Gangster

.

जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109, 308(4), 125, 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 लगाई गई हैं। मामले को सुलझाने के लिए एसपी हरविंदर सिंह और एएसपी सुल्तानपुर लोधी धीरेन्दर वर्मा की निगरानी में सीआईए कपूरथला के रमन कुमार, टेक्निकल सेल के इंचार्ज चरणजीत सिंह और थाना सुल्तानपुर लोधी के एसआई दविंदर पाल की विशेष टीमें गठित की गई थीं। पुलिस ने टेक्निकल और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से दोनों आरोपियों को दबोच लिया।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब पुलिस पर शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप, कपड़े उतारकर प्राइवेट पार्ट पर किए डंडों से वार

.

पुलिस जांच में सामने आया है कि मनदीप सिंह उर्फ गोली ने ही मेडिकल स्टोर संचालक की जानकारी जुटाकर विदेश में बैठे दविंदर सिंह उर्फ राजा (पुत्र जोगिंदर सिंह, निवासी गांव चंगा कलां, थाना शाहकोट, जिला जालंधर) को दी थी। इसके बाद दविंदर सिंह ने फिरौती की मांग की और उसी के निर्देश पर गुरचेत सिंह व मनदीप सिंह ने संचालक के घर पर गोलियां चलाई थीं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त दो .30 बोर देसी पिस्टल और

.

यह भी पढ़ें : जालंधर : EX NSG Commando ने ASI को तेज रफ़्तार कार चलाने से रोका तो, ASI ने मारा थप्पड़

बाइक (PB-41-D-3338) बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी मनदीप सिंह उर्फ गोली के खिलाफ पहले भी 2 मई 2025 को थाना सुल्तानपुर लोधी में विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज है। पुलिस अब रिमांड के दौरान अन्य संलिप्त लोगों और विदेश में बैठे आरोपी की भूमिका को लेकर पूछताछ कर रही है।