PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

प्रेमी ने शादी से किया इनकार, नाबालिग ने नहर में कूद कर दे दी जान

a minor girl commit suicide in faridkot of punjab

a minor girl commit suicide in faridkot of punjab

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Sad न्यूज़ फरीदकोट : प्रेमी ने शादी से इनकार किया तो एक नाबालिग ने नहर में कूद कर जान दे दी / मामला फरीदकोट का है / मंगलवार को घर से लापता हुई एक नाबालिग लड़की की लाश गुरुवार सुबह शहर से गुजरती राजस्थान नहर से बरामद हो गई है / पुलिस ने लड़की की लाश को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है और एक लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है / 

.

.

.

मृतका के पिता ने बताया कि उसकी लड़की साढ़े 17 साल की थी और फरीदकोट के एक कोचिंग सेंटर में विदेश जाने के लिए आईलेट्स की तैयारी कर रही थी / वहीं उसकी बातचीत सेंटर में पढ़ते फरीदकोट शहर के एक लड़के के साथ होने लगी / उस लड़के की तरफ से लड़की के साथ शादी का वादा भी किया गया / जब उन्हें इस बात का पता लगा तो उन्होंने भी लड़की के फैसले के साथ सहमत होकर उस लड़के के साथ शादी करवाने के लिए हामी भर दी / 

.

.

जब लड़की ने लड़के के साथ बात की तो उसने शादी करने से साफ मना कर दिया / इससे परेशान होकर लड़की ने नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली / लड़की के पिता ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है / थाना कोतवाली के एसएचओ करनदीप सिंह ने कहा कि पुलिस ने लड़की के पिता के बयान पर लड़के के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है /

.

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

a minor girl commit suicide in faridkot of punjab