punjab transporters to protest against diesel price
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ लुधियाना : आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की ओर से डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ एक वर्चुअल बैठक की गई / इसमें देश भर से चुने गए आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन के एग्जीक्यूटिव सदस्य और 100 से ज्यादा ट्रांसपोर्टर शामिल हुए / बैठक में डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में 28 जून को काला दिन के रूप में मनाने और विरोध और तेज करने का फैसला लिया गया /
. . .आल इंडिया चेयरमैन चरण सिंह लोहारा एवं एग्जीक्यूटिव सदस्य दीदार सिंह, जेपी अग्रवाल ने बताया कि इस बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय हड़ताल पर जाने का फैसला किया गया / 28 जून को शांतमयी तरीके से रोष प्रकट किया जाएगा / इस दिन को काले दिन को रूप में मनाया जाएगा / इसके साथ ही प्रधानमंत्री, केंद्रीय वित्त मंत्री, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री, राज्य मार्ग मंत्री को हर जिले के डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से ज्ञापन भेजे जाएंगे /
.
.अगर सरकार ने इस पर कोई ध्यान न दिया और हल न किया गया तो राष्ट्रीय स्तर पर अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर जाने की रुपरेखा तय करके ट्रकों का चक्का जाम किया जाएगा / सरकार को 30 दिन का नोटिस देकर हड़ताल की घोषणा कर दी जाएगी / लुधियाना गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के महासचिव जेपी अग्रवाल ने कहा कि सरकार को इस मुद्दे पर तत्परता से ध्यान देना चाहिए और बेहताशा वृद्वि को कंट्रोल करने के लिए कदम उठाने चाहिए / नहीं तो कई महीनों से घाटे में चल रहे ट्रांसपोर्ट उद्योग के पास हड़ताल पर जाने के सिवा कोई रास्ता नहीं होगा / इसके लिए केंद्र सरकार ही जिम्मेदार होगी /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
punjab transporters to protest against diesel price































