PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

इनोसेट हार्ट्स का हरफ़नमौला, बॉलीवुड का चमकता सितारा: स्वास्तिक भगत

a-multi-talented-student-of-innocent-hearts-a-shining-star-of-bollywood-swastik-bhagat

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स ग्रीन मॉडल टाऊन के पाँचवीं कक्षा के डाॅ. संदीप भगत व कैप्टन शिवानी का मेधावी छात्र स्वास्तिक भगत (ने पॉलीवुड और बॉलीवुड में एक मुकाम हासिल कर स्कूल को गौरवान्वित किया है। वह न केवल बेस्ट मॉडल, बेस्ट अभिनेता व बेस्ट डांसर है बल्कि पढ़ाई में भी सदैव अग्रणी रहा है। उसने 4 साल की उम्र में विज्ञापन जगत में अपना सफ़र शुरू किया और फिर मनोरंजन की दुनिया में आगे बढ़े।

सोशल मीडिया से एक मशहूर डायरेक्टर द्वारा चुने जाने के बाद उन्हें विज्ञापन जगत में काम करने का मौका मिला। उसका पहला विज्ञापन एक प्रमुख ब्रांड ‘लाइफबॉय’ पर था। यह सीढ़ी का पहला मोड़ था। इसके बाद कोई विराम नहीं आया। उसे ‘मुंबईकर’ और ‘मां दा लाडला’ नाम की फिल्म से बॉलीवुड, पॉलीवुड डेब्यू मिला।

स्वास्तिक के आने वाले बॉलीवुड मूवी का नाम ‘कर्तव्य’ है, जिसे मशहूर डायरेक्टर मुकेश चोपड़ा निर्देशित कर रहे हैं। न सिर्फ ग्लैमर वर्ल्ड में, बल्कि एकेडेमिक्स में भी यह निरंतर चमक रहा है। वह स्पेस एंड यूनिवर्स से संबंधित चीज़ों की खोज करने में रुचि लेता है। उसने ‘केन केन’ नेशनल मैथेमेटिक्स पज़ल गेम में गोल्ड मेडल जीता।

इनोसेट हार्ट्स के चेयरमैन डाॅ. अनूप बौरी ने कहा कि स्कूल सचमुच ऐसे होनहार छात्र को पाकर भाग्यशाली समझता है। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल श्री राजीव पालीवाल तथा स्टाफ मेंबर्स ने स्वास्तिक तथा उसके अभिभावकों को उसकी सफलता पर बधाई दी तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Latest News