PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

एच.एम.वी. में पंजाबी फिल्मों गड्डी जांदी ए छलांगा मारदी एवं रब्ब दी मेहर के कलाकारों का भ्रमण,

star-cast-of-gaddi-jandi-eh-challangan-mardi-and-rab-di-mehar-visited-hmv

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय में दो पंजाबी फिल्मों – गड्डी जांदी ए छलांगां मारदी एवं रब्ब दी मेहर के कलाकारों ने आगमन किया। एम्मी विर्क, जसमीन बाजवा, बीनू ढिल्लों एवं माही ने गड्डी जांदी ए छलांगां मारदी फिल्म में से तथा रब्ब दी मेहर फिल्म में से अजय सरकारिया व कशिश राय ने शिरकत कर कालेज वातावरण को आनन्दमय बनाया।

इस अवसर पर आयोजक कोआर्डिनेटर श्रीमती नवरूप, डीन यूथ वैलफेयर, श्रीमती कुलजीत कौर, डॉ. राखी मेहता, श्रीमती शिफाली कश्यप एवं श्री रवि मैनी उपस्थित रहे। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने कलाकारों का अभिनन्दन प्लांटर व फुलकारी भेंट कर किया। उन्होंने उनकी फिल्म हेतु हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की एवं फिल्म की सफलता के लिए शुभाषीश दिया।

अजय सरकारिया व कशिश राय ने बताया कि उनकी फिल्म रब्ब दी मेहर एक पारिवारिक मनोरंजनपूर्ण फिल्म है जो सामाजिक संदेश प्रदान करती है। एम्मी विरक एवं बीनू ढिल्लों ने कहा कि उनकी फिल्म गड्डी जांदी ए छलांगां मारदी एक हास्यरस परिपूर्ण फिल्म है जो निश्चय ही दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल रहेगी।

इस अवसर पर फिल्मों के ट्रेलर प्रस्तुत कर भी छात्राओं में जिज्ञासा का भाव उत्पन्न किया गया। टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ ने एम्मी विरक की प्रोर्फोमैन्स का आनन्द उठाया। मंच संचालन डीन होलिस्टक श्रीमती कुलजीत कौर व डीन इनोवेशन व रिसर्च डॉ. अंजना भाटिया ने किया।

Latest News