PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

अरविंद केजरीवाल ने अब इस राज्य में सरकार बनने पर 300 यूनिट तक बिजली फ्री देने का किया वादा,

aam aadmi party arvind kejriwal gujarat election 300 unit free electricity

PTB Big Political न्यूज़ गुजरात : आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज सूरत में बैठक और संवाददाता सम्मेलन किया इस दौरान उन्होंने गुजरात की जनता के लिए आम आदमी पार्टी की पहली गारंटी दी।

नेशनल डेस्क: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सूरत में बैठक और संवाददाता सम्मेलन किया इस दौरान उन्होंने गुजरात की जनता के लिए आम आदमी पार्टी की पहली गारंटी दी।

केजरीवाल ने ऐलान किया कि गुजरात में सरकार बनते ही 3 महीने के भीतर हर परिवार को 300 यूनिट बिजली हर महीने मुफ़्त देंगे। इसके अलावा सभी गांव और शहरों में 24 घंटे बिजली मिलेगी। वहीं 31 दिसंबर 2021 तक के पुराने सभी बकाया बिल भी माफ कर दिए जाएंगे।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मुफ्त सुविधाओं को ‘रेवड़ी कल्चर’ बताए जाने पर केजरीवाल ने कहा कि जनता को फ़्री रेवड़ी देने से श्रीलंका जैसे हालात नहीं होते। अपने दोस्तों/मंत्रियों को देने से होते हैं। श्री लंका वाला अपने दोस्तों को फ़्री रेवड़ी देता था। अगर जनता को देता तो जनता उसके घर में घुसके उसे ना भगाती। जनता को फ़्री रेवड़ी देना भगवान का प्रसाद है और दोस्तों को फ़्री रेवड़ी पाप है। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात इस बार भविष्य की तरफ़ देख रहा है।

Latest News