PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

ED की पूछताछ से पहले वायरल हुआ कांग्रेस अध्यक्ष का ये दमदार Tweet, पढ़कर हो जायेंगे हैरान,

sonia gandhi ed office national herald case congress protest delhi

PTB Big Political न्यूज़ दिल्ली : नेशनल हेरल्ड मनीलॉन्ड्रिंग केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज ईडी की महिला अधिकारी पूछताछ करेंगी। सोनिया गांधी से ED द्वारा पूछताछ को लेकर जहां कांग्रेस भड़की हुई नज़र आ रही है वहीं तमिलनाडु कांग्रेस ने सोनिया गांधी के एक पुराने बयान को ट्वीट किया है। जिसमें सोनिया गांधी यह कहते हुए नजर आ रही हैं कि ‘मैं इंदिरा गांधी की बहू हूं…

और मैं किसी से नहीं डरती हूं’। यह बयान तमिलनाडु कांग्रेस ने ऐसे मौके पर ट्वीट किया है, जब कि सोनिया गांधी की नैशनल हेरल्ड केस में ईडी यानी कि प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेशी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोनिया गांधी से बंद कमरे में पूछताछ शुरू होगी जहां रिकॉर्डिंग की सुविधा रहेगी। सेक्शन 5- के तहत सोनिया गांधी अपना जवाब लिखित में देंगी। सोनिया गांधी अपने जवाब में बदलाव भी कर सकती हैं।

वहीं दूसरी तरफ, विपक्षी दल पार्टी सोनिया गांधी से पूछताछ के विरोध में देशभर में प्रदर्शन करने वाला है और उसने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ एजेंसी की कार्रवाई को ‘‘राजनीतिक प्रतिशोध” करार दिया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया कि आज सुबह से दिल्ली पुलिस यकीनन केंद्रीय गृह मंत्री के आदेश से मीडिया को कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में प्रवेश नहीं करने दे रही है। उन्होंने कहा कि इसी ज्यादती की उम्मीद की जा सकती थी और यह मोदी सरकार की मानसिकता प्रदर्शित करती है।

Latest News