Aam Aadmi Party started hunger strike in all districts regarding scholarship scam Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) की पंजाब इकाई की अनुसूचित जाति विंग ने दलित विद्यार्थियों की पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम में कांग्रेस सरकार की ओर से किए गए घोटाले के खिलाफ प्रदेश भर में भूख हड़ताल शुरु की और उपायुक्तों के कार्यालय के समक्ष रोष प्रदर्शन किया /
. .प्रतिपक्ष नेता हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि एससी विंग ने पार्टी जिला प्रधानों की अगुवाई में सभी जिला उपायुक्तों के दफ्तरों के समक्ष भूख हड़ताल और विरोध प्रदर्शन किया / वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल और समाज भलाई मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ एस.सी एस.टी एक्ट अधीन मामला दर्ज करने की मांग को लेकर नेताओं और वर्करों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारेबाजी की /
..
चीमा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने दो लाख दलित विद्यार्थियों की वजीफा राशि में करोड़ों रुपए का घोटाला किया और उनका भविष्य खतरे में डाल दिया / मनप्रीत सिंह बादल और साधु सिंह धर्मसोत के खिलाफ केस दर्ज होने तक पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा / उनके अनुसार पार्टी ने दलित विद्यार्थियों के वजीफा घोटाले के खिलाफ आवाज़ उठाने पर भले ही कैप्टन सरकार ने कुछ निजी कालेजों को वजीफा रकम जारी की है,
. .लेकिन जब तक सरकार 1539 करोड़ रुपए की बकाया रकम जारी नहीं करती तब तक दलित विद्यार्थी परीक्षाएं नहीं दे सकेंगे / चीमा ने कहा कि अमरिंदर सरकार ने दलितों के अधिकार छीने हैं तथा वजीफा रकम में घोटाला किया है, वहीं दलित नौजवानों को नौकरियां देने और मुलाजिमों को तरक्कियां देने में भी पक्षपात किया है / आगामी विधानसभा चुनाव में आप पार्टी के सत्ता में आने पर कैप्टन सिंह को करारा जवाब देंगे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
Aam Aadmi Party started hunger strike in all districts regarding scholarship scam Punjab































