PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

कैप्टन अमरिंदर के फार्म हाउस का घेराव करने जा रहे अकाली-बसपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां, सुखबीर बादल व अन्य नेताओं को किया गिरफ्तार,

sukhbir badal who was going to besiege the farm house of punjab cm captain amarinder singh in custody Mohali

sukhbir badal who was going to besiege the farm house of punjab cm captain amarinder singh in custody Mohali

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Political न्यूज़ मोहाली : पंजाब की कैप्टन सरकार के विरुद्ध अलग-अलग मुद्दों को लेकर पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में अकाली व बसपा गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन किया / वह जब सीएम फार्म हाउस की तरफ बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने और पुलिस घेरा तोड़ दिया / स्थिति नियंत्रण से निकलती देख पुलिस ने लाठियां भांज दी /

.

.

पुलिस ने पानी की बौछरें भी छोड़ी, जिससे कई अकालियों व बसपा कार्यकर्ताओं की पगड़ियां उतर गई / बाद में पुलिस ने सुखबीर बादल सहित अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया / इस दौरान पार्टी वर्करों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की / इस प्रदर्शन में पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रमजीत सिंह मजीठिया, डेराबस्सी से विधायक एनके शर्मा, बसपा के नेता जसबीर सिंह गडी, शिअद के डा. दलजीत सिंह चीमा के अलावा कई नेता मौजूद थे /

.

.

प्रदर्शन के दौरान पंजाब पुलिस सुखबीर सिंह बादल, डॉ दलजीत सिंह चीमा, जसबीर सिंह गडी को पकड़कर कुराली सदर थाने ले गई / हालांकि बाद में सभी को छोड़ दिया गया / सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि कैप्टन सरकार पिछले साढे चार में सरकार आम लोगों को लूट कर खा गई है / कैप्टन के मंत्री दलित स्टूडेंट्स के वजीफे के पैसे खा गए, सेहत मंत्री ने कोविड के दौरान निजी अस्पतालों के साथ मिलकर जनता को लूटा / चार बड़े घोटाले कर दिए / घपलों की जांच करवाने के बजाय कैप्टन अपने मंत्रियों को बचाने में लगे हैं /

.

.

सुखबीर ने कहा कि वे सरकार के खिलाफ इसी तरह अपना प्रदर्शन जारी रखेगें / सुखबीर बादल ने कहा कि सरकार के घपलों को जनता के सामने उजागर करते रहेंगे / ध्यान रहे कि पिछले दिनों मोहाली में अकाली दल के प्रदर्शन के दौरान मोहाली पुलिस ने आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था / मामला दर्ज होने के बाद जिला मोहाली में ये शिअद का दूसरा बड़ा प्रदर्शन था / हाल ही में शिअद का बसपा के साथ गठबंधन हुआ है इस लिए बसपा भी प्रदर्शन में शामिल हुई /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

sukhbir badal who was going to besiege the farm house of punjab cm captain amarinder singh in custody Mohali