PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

आप उम्मीदवार सुशील रिंकू ने नकोदर में हजारों समर्थकों के साथ निकाली बड़ी पदयात्रा,

AAP candidate Sushil Rinku took out a big march with thousands of supporters in Nakodar Punjab

PTB Big Political न्यूज़ नकोदर / जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी(आप) के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ने मंगलवार को हलका नकोदर में हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बड़ी पदयात्रा निकाली। इस दौरान उनके साथ हल्का नकोदर से आप विधायक इंदरजीत कौर मान भी साथ रहीं।

पदयात्रा के दौरान उन्होंने बाबा परगटनाथ रहीमपुर उगीवाले मंदिर में माथा टेका और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आप उम्मीदवार ने उगी से लेकर शंकर, नूरमहल और तलवन होते हुए बिलगा तक पैदल यात्रा की एवं स्थानीय लोगों से रूबरू हुए।

AAP candidate Sushil Rinku took out a big march with thousands of supporters in Nakodar Punjab

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आप उम्मीदवार को जगह-जगह माला पहनाकर और फूल बरसा कर स्वागत किया। यात्रा के दौरान आम लोगों के बीच भी सुशील रिंकू और आम आदमी पार्टी के प्रति काफी उत्साह देखने को मिला।

लोगों को संबोधित करते हुए सुशील रिंकू ने कहा कि जालंधर के हर वर्ग के लोगों के बीच आम आदमी पार्टी के प्रति भारी उत्साह है। इस बार जालंधर इतिहास रचेगा। लोग विधानसभा चुनाव की तरह इस चुनाव में भी पारंपरिक पार्टियों को हराकर आम आदमी पार्टी को मौका देंगे।

Latest News