PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

विपक्षी दलों के नेताओं का ‘आप’ में शामिल होना लगातार जारी, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पार्टी में कराया शामिल,

Leaders of opposition parties continue to join AAP Finance Minister Harpal Singh Cheema joined the party Loksbha Byelection Punjab

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : आम आदमी पार्टी में स्थानीय नेताओं, सरपंचों, पंचायत सदस्यों,ब्लॉक समिति सदस्यों समेत विपक्षी पार्टियों के नेताओं का आप में शामिल होना लगातार जारी है। मंगलवार को बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रछपाल सिंह राजू और बड़ा पिंड रुड़का के पूर्व सरपंच व सीपीएम नेता मेला सिंह अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। दोनों नेताओं की दोआबा के लोगों के बीच मजबूत पकड़ है और जालंधर में हर समुदाय के लोग उनका सम्मान करते हैं।

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और आप पंजाब के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से पंजाब दरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दोनों नेताओं को आप परिवार में शामिल कराया और स्वागत किया। चीमा के साथ कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक, आप पंजाब के महासचिव हरचंद सिंह बरसट और पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

रछपाल सिंह राजू व मेला सिंह के अलावा सुच्चा सिंह मान, अमरीक सिंह निज्जर, मोहन लाल रामगढ़िया, हरभजन सिंह कलेर,दलवीर सिंह राजू, कुलदीप सिंह, सुभाष चंद्रा,सुरजीत सिंह, सुनील कुमार,हरमेश लाल, धर्मपाल गोला, दविंदर गढ़शंकर, गुरदीप घासो, साहिल गंगड, बॉबी शाह, अमनदीप सिंह, मनीष कुमार, दीपक गढ़शंकर, बब्बी जालंधर और अजय प्रताप भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

मीडिया को संबोधित करते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि आप प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू इस उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज करेंगे। हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीतियों और राज्य में भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार के कामकाज से प्रभावित होकर हर तबके के लोग लगातार आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी केवल पंजाब में नही बल्कि पूरे भारत में तेजी से बढ़ रही है क्योंकि लोग भाजपा की जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुके हैं और उसे पूरी तरह नकार चुके हैं। उन्होंने कहा कि मोदी विपक्षी दलों और नेताओं को निशाना बना रहे हैं लेकिन अब जनता को पता चल गया है कि ये हमारे लोकतंत्र के लिए खतरा है इसलिए इस उपचुनाव के जरिए वे भाजपा को भी सबक सिखाएंगे।

वहीं,हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि हमने 300 यूनिट प्रति माह मुफ्त बिजली, रोजगार, अच्छे स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक और राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के अपने वादे को पूरा किया। पिछले साल मान सरकार का प्रदर्शन लोगों की उम्मीदों के अनुरूप रहा। इसलिए इस उपचुनाव में लोग आप को दिल खोलकर वोट करेंगे और आप प्रत्याशी रिंकू को जीतकर संसद भेजेंगे।

Latest News

Latest News