PTB News

Latest news
नवजोत सिद्धू की पत्नी को कांग्रेस पार्टी ने किया सस्पेंड बिग बॉस 19 के विनर बने गौरव खन्ना, प्राइज मनी से ज्यादा फीस से की कमाई, नवजोत कौर सिद्धू को है किसी मानसिक अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत, किस नेता ने कहा? नवजोत सिद्धू की पत्नी ने 500 करोड़ के बाद 5 करोड़ को लेकर दे दिया नया बयान, वड़िंग, बाजवा, चन्नी और रंध... दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची गोल्डन टेंपल, क्या कुछ कहा सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, खंबरा ने अपना एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2025 आयोजित किया, एच.एम.वी. की नीया सेबास्टियन ने साइक्लिंग में रचा इतिहास- खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में प्... पिता ने जिस बेटी को नहर में धक्का मार डाला, 70 दिन बाद ज़िंदा निकली बेटी बोली - मैं जिंदा हूं, आज फिर इंडिगो की 350 फ्लाइट्स हुई कैंसिल, हवाई अड्डों पर परेशान दिखे यात्री इंडिगो संकट के बीच, तीन फ्लाइट्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप,
Translate

AAP विधायक का पुलिस के साथ पंगा, Video हुआ Viral,

aap-mla-jaito-amolak-singh-viral-video-abuse-chandigarh-police-officer-congress-party-demand-action-fir-punjab

PTB Big Exclusive Video चंडीगढ़ : पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमोलक सिंह का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में विधायक अमोलक सिंह चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के जवान को धमकाते और अपशब्द बोलते हुए नजर आ रहे हैं। अमोलक सिंह पंजाब में फरीदकोट जिले की जैतो विधानसभा सीट से MLA हैं। वीडियो में वह चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिसकर्मी को गाली भी दे रहे हैं। उधर वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस और अकाली दल ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। साथ ही चंडीगढ़ पुलिस से विधायक पर एक्शन की मांग की गई है।

वायरल हो रहा वीडियो चंडीगढ़ में सेक्टर 17 और सेक्टर 35 की डिवाइडिंग रोड का है। इसमें AAP विधायक अमोलक सिंह अपनी कार में बैठे दिख रहे हैं। वीडियो के शुरुआत में पुलिसकर्मी कहता है कि आप विधायक होंगे, लेकिन हम ड्यूटी पर हैं। पुलिसकर्मी पूछता है कि उसने क्या गलत कहा या कौन सी गाली निकाली? इस पर गाड़ी में बैठे विधायक ने तमीज से न बोलने की बात कही। इसके बाद दोनों में तल्खी बढ़ गई और विधायक अमोलक सिंह ने पुलिसकर्मी के मोबाइल फोन पर हाथ मारकर उसे गिरा दिया।

इस बारे में जब दैनिक भास्कर ने AAP विधायक अमोलक सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि यह घटना सेक्टर 17/35 के बीच वाली सड़क की है। वह कहीं जा रहे थे तो रास्ते में चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें रोका जिसके बाद वह रुक गए। जब उनका गनमैन नीचे उतरकर नाके पर खड़े पुलिसवालों को उनकी आइडेंटिटी बताते हुए कहने लगा कि गाड़ी में एमएलए साहब हैं तो नाके पर खड़े चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के एक जवान ने बदतमीजी शुरू कर दी और कहा- फिर क्या हो गया, ऐसे बहुत चलते हैं यहां।

अमोलक सिंह के अनुसार, इसके बाद उस पुलिसकर्मी ने बहस शुरू कर दी और मोबाइल मेरे चेहरे के बिल्कुल करीब ले आया। इस पर मैंने हाथ से उसका मोबाइल पीछे कर दिया। विधायक के अनुसार, इसके बाद नाके पर खड़े दूसरे पुलिसकर्मी ने अपने साथी के व्यवहार के लिए माफी मांगते हुए बताया कि बीपी हाई हो जाने तक वो इस तरह की हरकत कर देता है।

अमोलक सिंह के मुताबिक, उस पुलिसकर्मी ने ही उन्हें बताया कि कुछ दिन पहले वह अपनी वाइफ के साथ जा रहा था तब भी उक्त जवान ने गलत तरीके से उसे बिना कुछ बताए आधा घंटे खड़े रखा था। AAP विधायक ने बताया कि उन्होंने इस बारे में पहले ही चंडीगढ़ के एसएसपी को सूचना दे दी है। उन्होंने उक्त पुलिसकर्मी की शिकायत तो नहीं की, लेकिन अपने साथ हुए व्यवहार के बारे में एसएसपी को बता दिया।

Latest News

Latest News