PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब से बड़ी ख़बर, आम आदमीं पार्टी के वर्कर की गोलियां मारकर की अज्ञात हमलावरों ने हत्या,

aap-party-worker-shot-dead-in-tarn-taran-punjab

.

.

PTB Big Political न्यूज़ तरनतारन : पंजाब से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते विधानसभा हलका पट्टी के कस्बा नौशहरा पन्नुआं में देर रात आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार हत्यारे बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी गौरव तूरा सहित पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

.

.

गांव चौधरीवाला निवासी बिक्कर सिंह (35) पुत्र तरसेम सिंह आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता था। मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात कस्बा नौशहरा पन्नुआं में किसी काम के लिए गया था कि वहां पर बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो लोगों ने उस पर गोलियां चला दी। गंभीर हालत में उसे तरनतारन के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, यहां इलाज दौरान उसने दम तोड़ दिया। गांव चौधरीवाला के सरपंच हरपाल सिंह ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

.

.

उधर, घटना बाबत जिले में खबर फैलने से लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही एसएसपी गौरव तूरा, एसपी (आई) अजयराज सिंह, डीएसपी कंवलप्रीत सिंह मंड सहित पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है। वहीं शुक्रवार यानि आज मृतक के पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी। वहीं जल्दी ही हत्यारोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

.

.