Latest news
ਪ੍ਰੋ. ਕੁਲਦੀਪ ਸੋਢੀ ਨੋਡਲ ਅਫ਼ਸਰ ਪੀ.ਐਮ.ਐਸ. ਨਿਯੁਕਤ, इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया वर्ल्ड वेटलैंड्स डे, एचएमवी में यूनियन बजट 2026 पर संगोष्ठी का आयोजन, सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) के छात्र कमल सोलंकी ने अंतर्राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग में कांस्य पदक जीता, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में यूनियन बजट 2026 पर चर्चा का आयोजन, अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को मिली सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, समर्थकों ने सोशल मीडिया पर लिखा....आ गय... वन विभाग 2030 तक वन क्षेत्र को 31 प्रतिशत करने के लिए तैयार करें रोडमैप : CM सुक्खू, 9 राज्यों में बारिश और कई जिलों में शीतलहर का जारी हुआ अलर्ट, चांदी-सोना फिर हुआ क्रैश, बाजार में फिर मची हाहाकार अशुभ रहा रविवार का Budget 2026, शेयर मार्केट से लेकर निवेशकों का हुआ बुरा हाल
Translate
[gtranslate]
chandigarh-grenade-attack-investigation-reaches-pachhiyan-village-in-amritsar

Chandigarh Grenade Attack मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को पिस्तौल और गोला-बारूद सहित किया काबू,

.

.

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ संयुक्त अभियान में चंडीगढ़ हैंड ग्रेनेड ब्लास्ट मामले के मुख्य अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। अमृतसर ग्रामीण के थाना रामदास के गांव पासिया निवासी रोहन मसीह को गिरफ्तार कर मामले को सुलझा लिया गया है। पंजाब के डीजीपी गाैरव यादव ने इस बारे में जानकारी साझा की। आरोपी के कब्जे से एक 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल और

.

.

गोला-बारूद बरामद किया गया है। मामले में दूसरे आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है। आरोपी अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की हिरासत में है। वहीं प्रारंभिक पूछताछ में रोहन ने 11 सितंबर को चंडीगढ़ में हुए ग्रेनेड विस्फोट में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली है। इससे पहले इसी गांव के निवासी और फिलहाल अमेरिका में रह रहे वाले गैंगस्टर से आतंकी बने हैप्पी पासी ने चंडीगढ़ सेक्टर 10 के घर में हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी।

.

.

आरोपी रोहन मसीह पिछले तीन दिन से गांव से गायब बताया जा रहा था। सुबह गांव पहुंची पुलिस ने गांव से रोहन के पुराने संपर्क नंबर भी जुटाने शुरू कर दिए हैं। रोहन द्वारा पिछले कुछ वर्षों में किए गए कामों का भी मूल्यांकन किया जा रहा है। यह पता लगाया जा रहा है कि रोहन अमेरिका स्थित आतंकवादी हैप्पी पछिया के संपर्क में कैसे आया।

.

.