PTB News

Latest news
Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब

एच.एम.वी. में एडमिशन डेस्क पर भारी भीड़,

admission-rush-at-hmv-college-jalandhar-admission-desk

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय विगत् 99 वर्षों से नारी शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय योगदान दे रहा है। एचएमवी के एडमिशन डेस्क पर उत्सुक छात्राओं की भारी भीड़ देखी जा सकती है। 10 + 2 के परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद छात्राएं अपनी पसंद के प्रोग्राम में दाखिला लेने के लिए काफी उत्साहित हैं। छात्राएं इस प्रतिष्ठित संस्थान में दाखिला लेकर अपना करियर बनाना चाहती हैं। एचएमवी गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर से संबद्ध है।

.

.

यह पूरी तरह नेशनल एजुकेशन पालिसी लागू कर चुका है। एचएमवी में सभी स्ट्रीम्स उपलब्ध हैं जैसे आर्ट्स, साइंस, कामर्स तथा कंप्यूटर साइंस। एचएमवी में बी.वॉक स्ट्रीम के अन्तर्गत स्किल आधारित कोर्स करवाए जा रहे हैं। कालेज के पास बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर, उत्तम लैब्स, नवीनतम सुविधाओं, एसी हॉस्टल, जिम, स्विमिंग पूल, बूटीक, सैलून आदि की सुविधा उपलब्ध है। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने बताया कि कालेज के पास पारंपरिक कोर्स जैसे पोलिटिकल साइंस,

.

हिस्ट्री, सोशियोलॉजी, हिंदी, पंजाबी, कंप्यूटर साइंस, आई.टी., साइकोलॉजी, संस्कृत, मेडिकल व नॉन मेडिकल उपलब्ध है। एचएमवी में बी.वॉक के अन्तर्गत कास्मेटालिजी, जर्नलिजम एंड मीडिया, मेंटल हैल्थ काउंसलिंग, फैशन टेक्नालिजी, मल्टीमीडिया, बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसिस, योगा एंड फिटनेस कोर्स उपलब्ध हैं। पोस्ट ग्रेजुएट स्तर पर कैमिस्ट्री, फिजिक्स, बॉटनी, गणित, बायोइन्फारमैटिक्स, फैशन डिजाइनिंग, जर्नलिज्म, मेंटल हैल्थ काउंसलिंग, कास्मेटालिजी, कामर्स, हिंदी,

.

.

पंजाबी, अंग्रेजी व मल्टीमीडिया की मास्टर्स उपलब्ध हैं। एडमिशन के समय पर सभी छात्राओं को करियर काउंसलिंग की सुविधा प्रदान की जाती है। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने बताया कि आज के समय में छात्राएं काफी जागरूक हैं। वह ऐसे कोर्स चुनती हैं जिनमें उन्हें प्लेसमेंट अच्छी मिल जाए। कालेज का प्लेसमेंट सैल छात्राओं को प्लेसमेंट दिलवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एचएमवी छात्राओं को उडऩे के लिए पंख प्रदान कर रहा है ताकि वह अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त कर सकें।

.