PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

एच.एम.वी. में कीट विज्ञान पर सेमिनार एवं वर्कशाप का आयोजन,

hmv-college-organized-seminar-cum-workshop-on-entomology-under-dbt-star-scheme

.

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय के जूलॉजी विभाग द्वारा डीबीटी स्टार स्कीम के अन्तर्गत सेमिनार व वर्कशाप का आयोजन किया गया जिसका विषय कीट विज्ञान था। बतौर रिसोर्स पर्सन पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के जूलाजी व पर्यावरण विज्ञान विभाग से प्रो. डॉ. जगबीर सिंह व माता गुजरी कालेज फतेहगढ़ साहिब से जुलॉजी विभाग के सहायक प्रो. डॉ. हरसिमरनजीत सिंह उपस्थित थे।

.

.

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन व डीन अकादमिक एवं जुलॉजी विभागाध्यक्षा डॉ. सीमा मरवाहा ने प्लांटर भेंट कर उनका स्वागत किया। डॉ. जगबीर सिंह ने कीट विज्ञान पर ज्ञानवद्र्धक व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने पर्यावरण संतुलन, कृषि एवं वैज्ञानिक शोध के क्षेत्र में कीटों की महत्ता पर बात की। उन्होंने कीटों के व्यवहार व उनकी विभिन्न भूमिकाओं के बारे में बताया। सेमिनार के बाद डॉ. हरसिमरनजीत सिंह ने प्रैक्टिकल अध्ययन के लिए कीटों के कलेक्शन, स्ट्रेचिंग व रख-रखाव पर

.

हैंड्स-ऑन-ट्रेनिंग सैशन करवाया। उन्होंने कीटों को एकत्र करने की विभिन्न्न तकनीकों, माउंटिंग विधियों व रख-रखाव पर बात की। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक इस ट्रेनिंग सैशन में भाग लिया तथा कीटों के सैंपल एकत्र करने की तकनीकें सीखी। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने विभाग को बधाई दी तथा कहा कि छात्राओं के लिए यह वर्कशाप काफी लाभदायक रही। वर्कशाप के कनवीनर डॉ. साक्षी वर्मा व श्री रवि कुमार थे। श्री सचिन कुमार ने वर्कशाप आयोजन में सहायता की।

.

.